बॉलीवुड

जयपुर में शूट के लिए ‘मुगल्स’ और ‘दीनदयाल उपाध्याय’ साइन की

जयुपर के ही बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के साथ बॉन्डिंग को लेकर इमरान हसनी ने बताया कि उनके साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2018, 11:28 AM IST
Imran Hasnee
Imran Hasnee

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू / भूपसिंह चौधरी

जयपुर से मुंबई तक का सफर करने वाले अभिनेता इमरान हसनी ने अपने एक्टिंग टैलेंट के दम पर भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी खूब धमाल मचाया है। अपने अभिनय के दम पर ग्लोबल स्तर पर एक अलग पहचान बनाने वाले इमरान हसनी जयपुर निवासी हैं। हाल ही में वे 'दीनदयाल उपाध्याय' की बायोपिक की शूटिंग के लिए जयपुर आए और उन्होंने पत्रिका एंटरटेनमेंट से खास बातचीत करते हुए अपने आगामी प्रोजेक्ट्स और अपने कॅरियर को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मैंने अपने आपको तीन महीने दिए थे:
इमरान से जब इंडस्ट्री में एंट्री और स्ट्रगल को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं जयपुर में काम करता था। मेरा फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना देना नहीं था। ना मेरा फिल्म इंडस्ट्री से कोई बैकग्राउंड था। एक दिन मैंने डिसाइड किया कि मुझे बॉलीवुड में काम करना है तो मैं सीधा मुंबई गया और वहां जाकर एकता कपूर और तिग्मांशु धूलिया के बारे में सुना। मैंने तिग्मांशु से मुलाकात की और तीसरे ही दिन मेरे पास फिल्म के लिए कॉल आ गया था। उन्होंने एक फिल्म बनाई थी 'गुलामी' जो रिलीज नहीं हो पाई, लेकिन मुझे काम मिलने की शुरुआत हो चुकी थी।

मुंबई में जयपुर को करते हैं मिस :
इमरान ने बताया कि वह मुंबई में अपने शहर जयपुर की मिट्टी, खुशबू, हवा-पानी, खान-पान, रहन-सहन और इतना ही नहीं वे जयपुर की गलियों-चौराहों, सड़कों और यहां के लोगों को मिस करते हैं।

जयपुर में शूट करना पसंद :
राजस्थान में शूटिंग करने को लेकर इमरान ने कहा कि वह राजस्थान में तो बहुत शूट कर चुके हैं लेकिन खासकर जयपुर में शूट करना चाहते थे, इसलिए ही उन्होंने 'मुगल्स' और 'दीनदयाल उपाध्याय' की बायोपिक को साइन किया।

इरफान के साथ अच्छी बॉन्डिंग :
जयुपर के ही बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के साथ बॉन्डिंग को लेकर इमरान हसनी ने बताया कि उनके साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग है। हम दोनों साथ जयपुर आते हैं और एक-दूसरे के घर भी जाते हैं। इतना ही मैं इरफान खान के फॉर्म हाउस पर कई पार्टियों में शामिल हुआ हूं।

आने वाली फिल्में :
अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बात करते हुए इमरान ने बताया कि वह फिलहाल दो वेब सीरीज और एक सीरीज और एक फिल्म कर रहे हैं। आने वाली सीरीज 'मुगल्स' में इमरान बादशाह उमर शेख मिर्जा के किरदार में तो 'दीनदयाल उपध्याय' की बायोपिक में दीनदयाल के किरदार में नजर आएंगे।

आएंगी दो वेब सीरीज :
इमरान ने बताया कि उनकी दो वेब सीरीज आने वाली हैं जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मैं 'धनबाद ब्लूज' कर रहा हूं जो धनबाद के कोल माफिया पर हैं इसमें मैं 'मामू' के नाम से मेरा कैरेक्टर है। जो इस वेब सीरीज का मैन विलेन है। दूसरी वेब सीरीज बालाजी की 'द फैमिली' है जो पांच मॉफियाओं की कहानी पर बेस्ड होगी। इसमें विवेक ओबेरॉय भी हैं।

Updated on:
23 Oct 2018, 11:28 AM IST
Published on:
Also Read
View All
“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान

‘मुझे आज के युवाओं के लिए बहुत अफसोस होता है’, रत्ना पाठक शाह ने GenZ को लेकर कही ये बात

“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान

‘पत्नी और बेटी को भी ट्रोलर्स ने नहीं छोड़ा’, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी का छलका दर्द, बोले- मैं कुछ नहीं कर पाया

“बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा”, फिल्ममेकर कुणाल कोहली का फूटा गुस्सा, पुलिस ने भी दिया रिएक्शन