बॉलीवुड

गोद में बहन को लिए ये बच्ची आज है इंडस्ट्री की इतनी बड़ी स्टार, फोटो में पहचान पाना है मुश्किल

तापसी पन्नू हिंदी फिल्मों में एक्टिव तो हैं ही, साथ ही वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री की भी बड़ी एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो तापसी पिंक, चश्मे बद्दूर, जुड़वा 2, थप्पड़, बदला जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2022, 6:13 PM IST
taapsee_pannu_childhood_image.jpg
taapsee pannu childhood image

जब लोग फेमस सेलब्रिटी बन जाते हैं तो उनके बचपन की तस्वीरें अक्सर लोगों के सामने आती रहती हैं। स्टार्स की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग होने के चलते लोग उनकी सेलेब्रिटी बनने से पहली की जिंदगी में ज्यादा दिलचस्पी भी रखते हैं। कई बार तो सेलेब्स अपने बचपन से बिल्कुल ही अलग दिखाई देते हैं, जिसे देखने के बाद कई बार लोग चकरा भी जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो लोगों को विश्वास भी नहीं होता कि ये वही एक्टर और एकट्रेस हैं जो आज ग्लैमर वर्ल्ड का हिस्सा हैं।

इस कड़ी में हम आपको ऐसे ही स्टार की बचपन की फोटो से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद लोगों को यहां पता लगाना मुश्किल हो गया कि ये कौन है। हालांकि कुछ लोग ऐसे हैं, जो बिना किसी परेशानी इस एक्ट्रेस को पहचान ले रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने हार मान ली।

फोटो में आप देख सकते हैं कि एक बच्ची है जिसने अपनी गोदी में अपनी से छोटी बच्ची को बिठाया हुआ है। अपनी छोटी बहन को गोदी में बिठा कर वे खिलखिलाकर हंसते हुए कैमरे के लिए पोज दे रही है। दो चोटी बनाए ये बच्ची और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार तापसी पन्नू हैं। आपको बता दें कि इस फोटो में तापसी पन्नू अपनी बहन शगुन पन्नू के साथ नजर आ रही हैं।

तापसी पन्नू बॉलीवुड इंडस्ट्री की वो स्टार हैं जिन्होंने इस इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले साउथ इंडस्ट्री में अपना परचम लहरा दिया था। यहीं नहीं वे साउथ इंडस्ट्री में काफी ज्यादा एक्टिव थी। उन्होंने वहां अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई हुई थी। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रुख किया और एक से बढ़कर एक दमदार स्टोरी पर काम किया।

कुछ ही फिल्मों में काम करके उन्होंने नाम और शोहरत हासिल कर ली है। पिंक, चश्मे बद्दूर, जुड़वा 2, थप्पड़, बदला जैसी फिल्मों में काम करके उन्होंने अपनी काबिलियत साबित कर दी। हाल ही में लूप लूप लपेटा में तापसी पन्नू को ताहिर राज भसीन के साथ देखा गया है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन