
जैसा की हम सब जानते हैं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहना पसंद करते हैं। वे लोग अक्सर अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। बता दें इस बार ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी बेटी नितारा की एक खास फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में नितारा शेफ के रुप में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में भले ही उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा हो लेकिन वो शेफ के गेटअप में काफी क्यूट लग रही हैं।
अच्छा लगता है नितारा को ये शैफ बनने का टैलेंट अपने पापा से ही मिला है। बता दें, अक्षय कुमार बॉलीवुड एंट्री से पहले रियल लाइफ शेफ का काम कर चुके हैं। और लगता है अब नितारा भी अपने पापा के नक्शे कदमों पर चलने के लिए तैयार हैं। उनकी बेटी का ये अंदाज काफी अनोखा लग रहा है। वैसे गौर करने वाली बात तो ये है की अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की हमेशा ये कोशिश रहती हैं की वो अपनी बेटी और बेटे को मीडिया से दूर रखे। लेकिन इस बार खुद ट्विंकल ने नितारा की तस्वीर शेयर की है। शायद इतनी क्यूट फोटो ट्विंकल शेयर किए बिना रह नहीं पाईं।
खबर आ रही है की अक्षय कुमार के नए शो द ग्रेड इंडियन लॉफ्टर चैलेंज से निकलते ही शो में बनी जज मल्लिका दुबे ने अक्षय कुमार को खुलेआम सोशल मीडिया पर धमकी दी है। लिहाजा मल्लिका ने अक्षय के लिए इस शो में नई परेशानी खड़ी कर दी हैं। शो से बाहर का रास्ता दिखाए जाने पर मल्लिका दुआ के पिता विनोद दुआ ने अक्षय कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल हुआ ये की मजाक-मजाक में अक्षय ने शो के दौरान मल्लिका को कुछ ऐसा कुछ कह डाला कि जज बनी मल्लिका नाराज हो गई।
वीडियो वायरल होने के बाद मल्लिका ने अक्षय पर एक संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने बताया की,- जो बातें उन्होंने ने मुझ से कही हैं क्या वो अपनी बेटी से बोलेंगे। और अब खबर है की इस पुरे मामले में मल्लिका दुआ के पिता विनोद दुआ भी अक्षय पर भड़क उठे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा की, -अक्षय के होश ठिकाने लगाने की चेतावनी दी हैं। मेरी बेटी के साथ ऐसा बर्ताव करने के लिए मैं अक्षय को नहीं छोड़ूंगा।
इस फोटो में साफ नजर आ रहा है कि नितारा किचन के खड़ी है और पहने हुए कॉस्ट्यूम में उसका नाम भी लिखा है। बता दें इस फोटो पर अब तक 90,053 स भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
अगर अक्षय कुमार के करियर की बात की जाए तो बता दें अपनी अपकमिंग फिल्म 2.0 के लिए अक्षय कुमार इनदिनों दुबई में हैं। वहां पर फिल्म का ऑडियो लॉन्च हैं। इस फिल्म में अक्षय के अलावा रजनीकांत और एमी जैक्सन भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।