बॉलीवुड

Upcoming Movies: इस हफ्ते रिलीज हुए 7 फिल्मों के टीजर और ट्रेलर, जानिए कौन कब होगी पिक्चर रिलीज

Upcoming Movies: इस हफ्ते की शुरुआत करण जौहर की मोस्ट अवेटिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के टीजर रिलीज से शुरू हुई। इसके बाद कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' का टीजर देखने को मिला।    
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2023, 8:25 PM IST
Upcoming Movies this week 7 films Teasers and trailers are released
इस हफ्ते 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से लेकर 'नीयत' तक रिलीज हुई 

Upcoming Movies: फिल्मी दुनिया के लिए ये हफ्ता काफी रोमांच भरा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत करण जौहर की मोस्ट अवेटिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के टीजर रिलीज से शुरू हुई थी। इसके बाद कंगना रनौत की 'इमरजेंसी', टीवीएफ की फेमस सीरीज 'एस्पिरेंट्स' का स्पिन ऑफ 'संदीप भैया' और अन्य बड़े-छोटे प्रोजेक्ट्स के टीजर-ट्रेलर भी इस हफ्ते रिलीज हुए।

1. ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर इस हफ्ते रिलीज हुई। इस टीजर में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। ग्रैंड स्टार कास्ट और सेट्स से सजे इस टीजर से फैंस के दिलों में हलचल मचा दी। इसी के साथ फैंस और भी ज्यादा बेसब्री से फिल्म का इंतजार करने लगे हैं।

2. कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’
कंगना रनौत जल्द ही अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' के साथ बड़े पर्दे पर आने वाली हैं। उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए एक टीजर शेयर किया है। टीजर में कंगना को इंदिरा गांधी के अवतार में देखा गया है। फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होगी। इमरजेंसी की टीजर जारी करने के बाद कंगना रनौत बोली, युवा भारत को यह फिल्म देखना चाहिए।

3. रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘सार्जेंट’
रणदीप हुड्डा जियो सिनेमा पर अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'सार्जेंट' है। इस फिल्म में रणदीप ‘सार्जेंट निकोलस शर्मा’ की भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म 30 जून को रिलीज होगी। प्रवाल रमन ने सार्जेंट का निर्देशन किया है। इससे पहले उन्होंने रणदीप के साथ ‘मैं और चार्ल्स बनाई थी।’ फिल्म को तारीफें मिली थीं।

4. हुमा कुरैशी की फिल्म 'तरला'
बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की फिल्म 'तरला' का ट्रेलर भी इसी हफ्ते रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में तरला दलाल में एक सिंपल और साधारण होम मेकर से आइकॉनिक शेफ बनने की कहानी दिखाई गई है। ये जानी-मानी शेफ तरला दलाल की बायोपिक है। 'तरला' फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होगी।

5. तेलुगू स्टार निखिल सिद्धार्थ की फिल्म ‘स्पाई’
तेलुगू स्टार निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'कार्तिकेय 2' ने पिछले साल हिंदी में शानदार बिजनेस किया था। बेहद कम थिएटर्स में रिलीज होने के बाद, जनता की डिमांड पर निखिल की फिल्म को ज्यादा थिएटर्स में जगह मिली थी। अब हिंदी में अपने फैन को देखते हुए निखिल के अगले सभी प्रोजेक्ट्स पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार किए गए हैं। उनकी नई फिल्म 'स्पाई' का ट्रेलर आ गया है।

6. विद्या बालन की फिल्म ‘नीयत’
विद्या बालन और राम कपूर की फिल्म ‘नीयत’ की ट्रेलर रिलीज हो गई है। ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है। इस फिल्म की कहानी में आशीष कपूर नाम के शख्स की बर्थडे पार्टी में एक हादसा होता है। जो उस पार्टी में मौजूद सभी लोगों की जिंदगी बदलकर रख देता है। ये फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Disha Patani का जिम में वर्कआउट करते वीडियो वायरल, ट्रोलर्स बोले- एक्टिंग सीखो, इन सब से कुछ ना होगा

7. संदीप भैया
TVF की फेमस सीरीज 'एस्पिरेंट्स' का स्पिन ऑफ आने जा रहा है। शो में दर्शकों के फेवरेट किरदार संदीप भैया की जिंदगी की कहानी को दिखाया जाएगा। एक बार फिर से संदीप भैया का रोल सनी हिंदू निभाएंगे। TVF एस्पायरेंट्स की सबसे लोकप्रिय शो में से एक UPSC की तैयारी पर आधारित इस शो किरदारों ने खूब जमकर नाम कमाया एवं लोगों का काफी ज्यादा प्यार मिला एक बार फिर से संदीप भैया का रोल देखने को मिलेगा।

Updated on:
25 Jun 2023, 8:25 PM IST
Published on: