बॉलीवुड

Urvashi Rautela मेहंदी सेरेमनी के लिए हुईं तैयार, दुल्हन के लुक में आई नजर तस्वीरें हुई वायरल

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने सोशल मीडिया पर शेयर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें, इसे देखकर फैंस उनकी शादी की अटकलें लगा रहे है
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2021, 7:28 PM IST
Urvashi Rautela
Urvashi Rautela

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने फिल्मों में एक खास जगह बनाई है। लेकिन इन दिनों वो अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उर्वशी अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब उनकी कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही है जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही हैं। उर्वशी मेहंदी सेरेमनी के लिए तैयार हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को देख हैरान हो रहे है। और सवाल कर रहे हैं कि क्या वो शादी कर रही हैं? वैसे उर्वशी ने इसका कोई खुलासा नही कि है कि वो किसकी मेहंदी सेरेमनी के लिए तैयार हैं।

तेरे प्यार का रंग चढ़ा है पिया

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपनी तस्वीरें को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि-, 'ये सिर्फ मेहंदी नहीं, तेरे प्यार का रंग चढ़ा है पिया। अब ये रंग छूटे न उम्र भर, यही मांगू मैं दुआ' इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेहंदी का रंग चढ़ा ऐसे मेरे हाथों में, जैसे तेरा इश्क चढ़ा है मेरी सांसों में।'

खूबसूरत लग रहीं उर्वशी

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) शेयर की गई तस्वीरों में काफी सुंदर लग रही हैं। उर्वशी रौतेला ने रेड सारी, ब्लू ब्लाउज के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की हैं। साथ ही वो ब्राइडल मेकअप में नजर आ रही हैं। इन आउटफिट में वो पूरी दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं।

उर्वशी ने खोला राज

सभी कैप्शन के बाद उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने इस बात को साफ कर दिया है कि वे अपनी किसी करीब की शादी की मेहंदी सेरेमनी में उपस्थित हुई हैं। लेकिन फैंस उनकी खूबसूरती को देख तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। साथ ही उर्वशी के फैंस उनका ये लुक देखकर दीवाने हो रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन