बॉलीवुड

Urfi Javed पर बुरी तरह भड़के ये मशहूर कॉमेडियन, बोले – ‘इसलिए होती हैं न्यूड…’

उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी अंदाज और फैशन सेंस हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, वो इसको लेकर हमेशा ट्रोर्लस के निशाने पर भी रहती हैं। इतना ही नहीं कभी-कभी तो सेलिब्रिटीज भी उन पर निशाना साधने में पीछे नहीं हटते। हाल में उर्फी इन कॉमेडियन के निशाने पर आ चुकी हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2022, 10:35 AM IST
अब इस कॉमेडियन के निशाने पर आईं Urfi Javed
अब इस कॉमेडियन के निशाने पर आईं Urfi Javed

टीवी शो से लेकर 'बिग बॉस' से अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन होने के साथ-साथ खुद भी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद की फैंस फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। उनको लाखों की संख्या में फैंस फॉलो करते हैं, जिनके साथ उर्फी अपनी बोल्ड और सिजलिंग फोटो-वीडियो साझा करती रहती हैं। जहां उनके कुछ फैंस उनकी तारीफ करते हैं तो कुछ उनको जमकर ट्रोल भी करते हैं। उर्फी हमेशा ही किसी न किसी के निशाने पर बनी रहती हैं। हाल में उर्फी कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आ चुके मशहुर कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) के निशाने पर आ चुकी हैं।

'मैं खुश हूं इस पर FIR दर्ज हुई'

वीडियो में कॉमेडियन सुनील कहते हैं कि 'उर्फी जावेद क्या पगला गई है?' साथ ही कॉमेडियन आगे कहते हैं कि 'उर्फी के खिलाफ जिस महिला ने एफआईआर की मैं उनका धन्यवाद करना चाहूंगा। मैं बहुत दिनों से उर्फी को देख रहा हूं। मुझे लगता है कि वह चाहती ही थी कि ऐसा कुछ हो जिससे वह चर्चा में रहे। भले ही वो गैर कानूनी ही क्यों ना हो। उर्फी जावेद नाम रख लिया'।

यह भी पढ़ें:कैसे हुई थी Sridevi की मौत? आज भी है रहस्य

'वो चाहती थी कि उनकी चर्चा हो'

कॉमेडियन अपनी वीडियो में आगे कहते हैं कि 'मुझे लगता है कि वो चाहती थी कि उसके बारे में चर्चा हो। यही वजह है कि वो कम कपड़े पहनकर जगह-जगह जाती थी। कम कपड़े क्या वह ना के बराबर कपड़े पहनती है। न्यूज में रहने के लिए न्यूड होती है। बहुत ही गलत नीयत से आई है। हालात जो भी रहे हों मेहनत कर सकती हो'। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इसलिए Anushka Shetty और Prabhas के अफेयर की खबरों ने मचाया था हंगामा

Updated on:
7 Nov 2022, 10:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘रामायण’ के इवेंट पर रणबीर कपूर ने गलती से रिवील कर दिया मोबाइल नंबर? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

इंडिगो फ्लाइट की सर्विस पर भड़के फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा! लगाया लापरवाही का आरोप, बोले- दिल्ली में छूट गई दवाइयां

विवेक अग्निहोत्री की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ये एक्टर निभाएगा अहम भूमिका! पाकिस्तान की दिखेगी इनसाइड स्टोरी

‘बॉलीवुड के माहौल ने बनाया दबाव’, ‘इंडियन आइडल’ के रनर अप रहे अमित सना ने फिर साधा निशाना, बोले- कई गाने गाना ही नहीं चाहता था

रावण के 10 सर वाला गोल्ड ब्रोच पहने नजर आए यश, रायामण के इवेंट के वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान