हाल में उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अजीबो-गरीब फोटोशूट को लेकर काफी ट्रोल हो रही है। उर्फी अक्सर ही अपने अतरंगी लुक्स और आउटफिट्स को लेकर वायरल रहती हैं, लेकिन हाल के फोटोशूट में उन्होंने सारी हदों को पीछे छोड़ दिया है।
ओटीटी से लेकर टीवी की दुनिया तक अपनी पहचान बनाने वाले एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर ही अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। इसके अलावा वो अपने बेबाक बयानों को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वो किसी न किसी मुद्दे पर ऐसी बात बोल देती हैं कि उनको फिर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है, लेकिन एक्ट्रेस को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। इसी बीच वो एक बार फिर अपने अजीबो-गरीब फोटोशूट को लेकर ट्रोलर्स के हथे चढ़ गई हैं।
दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की है, जिसमें वो बिना कपड़ों के नजर आ रही हैं। कभी फूल पत्तियां, कभी शीशा, कभी पत्थर, तो कभी ब्लेड से बनी ड्रेस पहने नजर आने वाली उर्फी ने इस बार कुछ ऐसा कर दिया, जो बेहद चौंका देने वाला है। इस बार उर्फी ने जो फोटोशूट करवाया है उसमें वो खुद पर सिल्वर वरक चिपकाए नजर आ रही हैं। वहीं इस फोटो को साझा करते हुए उर्फी कैप्शन में लिखता हैं 'इल्यूमिनेटिंग… इसके लिए चांदी के वर्क का इस्तेमाल किया'।
यह भी पढ़ें: #BoycottBrahmastra ट्रेंड के Ranbir Kapoor-Alia Bhatt से लेकर Amitabh Bachchan तक बने बड़ी वजह! जानें कैसे?
वहीं जैसे ही उनके ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हुई, तो यूजर्स ने भी उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। उर्फी के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'कोई इसे पागल को पागलखाने भेजो'। वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'आए हाए..मेरी काजू कलती'। एस ओर यूजर ने लिखा कि 'अपनी नहीं तो कम से कम बाकी लड़कियों की इज्जत करा ख्याल करो'। एक यूजर ने लिखा कि 'ओह.. वाओ बहुत ही सुंदर ड्रेस..ओह सॉरी मैं इसे ड्रेस कहूं या कुछ और?'।
एक यूजर ने लिखा 'पैसे का ड्रेस बना लो'। इसके अलावा ऐसे बेहद से कमेंट्स उनके इस पोस्ट पर देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि उर्फी जावेद को अपने इस अतरंगी अंदाज और बयानों को लेकर काफी कुछ झलेना पड़ता है। कुछ समय पहले ही एक शख्स ने उर्फी जावेद को जान से माने की धमकी दी थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उस शख्स के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया था।
यह भी पढ़ें: 'हीरोइन से शादी करने का रिजल्ट है', Virat Kohali के डिप्रेशन पर बॉलीवुड एक्टर ने कह दी ऐसी बात