बॉलीवुड

Urmila Kanetkar: फेमस एक्ट्रेस की कार ने मुंबई में दो मजदूरों को रौंदा, 1 की मौत दूसरा जख्मी

Urmila Kanetkar: एक्ट्रेस की कार ने मुंबई के पोइसर मेट्रो स्टेशन के नीचे काम कर रहे दो मजदूरों को टक्कर मार दी। जिसके बाद हादसे में एक मजदूर की जान चली गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Dec 2024, 5:32 PM IST
Feature image

Urmila Kanetkar: मायानगरी मुंबई से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मराठी अभिनेत्री ‘उर्मिला कानेटकर’ की कार ने मुंबई के पोइसर मेट्रो स्टेशन के नीचे काम कर रहे दो मजदूरों को कुचल डाला। जिसमें 1 मजदूर की मौके पर मौत हो गई है, वहीं दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत फ़िलहाल नाजुक बनी हुई है।

Urmila-Kanetkar

एक्ट्रेस और कार ड्राइवर हादसे में जख्मी

भीषण हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे में कार का ड्राइवर और एक्ट्रेस भी घायल हो गए हैं। इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक बीती रात अभिनेत्री उर्मिला अपनी शूटिंग खत्म कर अपनी कार से घर जा रही थी। उस दौरान कार की रफ्तार बहुत तेज थी। ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद यह हादसा हो गया।

ताजा जानकारी के मुताबिक मुंबई की समतानगर पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर, आगे की जांच में जुट गई है।

Updated on:
29 Dec 2024, 5:32 PM IST
Published on: