बॉलीवुड

Rishabh Pant को डेट करने की खबरों पर उर्वशी रौतेला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसे मैटर को…

Urvashi Rautela: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम अक्सर क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़ा जाता रहा है। इस फाइनली एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।
2 min read
Sep 20, 2024
Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Rishabh Pant Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उनका नाम अक्सर इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जाता है।

ऐसी अफवाह है कि वो चुपके से उन्हें डेट कर रही हैं। एक इंटरव्यू में उर्वशी ने डेटिंग की अफवाहों पर बात की है।

उर्वशी रौतेला ने इस बारे में बात करते हुए कहा- ‘आरपी के साथ मुझे जोड़ने वाली लगातार अफवाहों पर मैं ये स्पष्ट करना चाहती हूं कि ये मीम्स और अफवाहें निराधार हैं।’

डेटिंग की खबरों पर क्या कहा?

एक्ट्रेस ने आगे कहा- ‘मैं अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हूं। फिलहाल मेरा फोकस सिर्फ मेरे करियर पर है और मैं अपने काम को लेकर पैशनेट हूं। सबसे जरूरी ये है कि ऐसे मैटर को साफ रखना चाहिए और अच्छा ये है कि सच पता चल जाए ना कि फालतू की अफवाह बढ़ाएं। मुझे नहीं पता कि ये मीम मटेरियल पेज इतना एक्साइटेड क्यों होते हैं।’

क्यों जोड़ा जाने लगा था उर्वशी रौतेला और आरपी का नाम

दरअसल, 2022 में एक इंटरव्यू में उर्वशी ने एक कमेंट कर खुद ही इस बात को हवा दी थी। उन्होंने कहा था कि कोई आर पी नाम का शख्स एक होटल में उनका कई घंटे से इंतजार कर रहा था। इसके बाद से ही आरपी को लोगों ने ऋषभ पंत के साथ जोड़ना शुरू कर दिया। उस वक्त ऋषभ पंत धीरे-धीरे फेमस होना शुरू हुए थे।

उर्वशी रौतेला की अपकमिंग फिल्म

तब से ही ये सिलसिला जारी है। इसलिए जब भी  ऋषभ पंत सुर्खियों में या फिर इंडिया के लिए मैच खेलते हैं तो उर्वशी की बातें होने लगती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी बहुत जल्द फिल्म ‘कसूर’ में नजर आएंगी। ये एक हॉरर ड्रामा मूवी होगी। इसके अलावा उर्वशी के पास ‘एनबीके109’ ,‘बाप’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।

Updated on:
20 Sept 2024 01:13 pm
Published on:
20 Sept 2024 01:13 pm