बॉलीवुड

बिकिनी में तस्वीर शेयर कर उर्वशी रौतेला ने कहा- मुस्कुराहट बांटो, कीटाणु नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
2 min read
urvashi_rautela_post.jpg

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस वक्त पूरा देश लॉकडाउन है, ऐसे में सभी बॉलीवुड एक्टर्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह की वीडियोज़ पोस्ट कर रहे हैं। कोई खाना बना रहा है तो कोई घर की साफ-सफाई में लगा हुआ है। लेकिन एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को पुराने दिनों की याद सता रही है। यही वजह है कि वो लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Urvashi Rautela Instagram) से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस बिकनी पहने हुए हैं और उन्होंने बालों में फूल लगाया हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा- 'पुराने अच्छे दिनों को सोच रही हूं.. अब ये काफी महत्वपूर्ण हो चला है कि हम सकारात्मक और मजबूत रहें। हम सब मिलकर इससे लड़ सकते हैं।' एक्ट्रेस की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

इसके अलावा उर्वशी ने एक और तस्वीर शेयर की। इसमें एक्ट्रेस समुद्र के पास खड़ी पोज़ देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ उर्वशी ने लिखा- 'मुस्कुराहट बांटो.. कीटाणु नहीं।' कुछ मिनट पहले शेयर की गई इस तस्वीर को अबतक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। आपको बता दें कि उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं।

Updated on:
30 Mar 2020 02:26 pm
Published on:
30 Mar 2020 02:24 pm