बॉलीवुड

क्या उत्तराखंड CM तीरथ सिंह रावत की बेटी पहनती हैं फटी हुई जींस? जानिए सच्चाई

उत्तराखंड के सीएम के बयान के बाद एक्ट्रेस हुई ट्रोल सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लोगों ने बताया सीएम की बेटी
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2021, 2:16 PM IST
Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat's daughter wear ripped jeans?
Uttarakhand CM Tirath Singh Rawat's daughter wear ripped jeans?

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह के बयान की काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने एक कार्यक्रम में महिलाओं के फटी हुई जींस पहनने पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। वहीं, बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज़ ने भी उनके बयान को गलत बताया और अपनी फटी हुई जींस पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। लेकिन इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांशी रावत को भी ट्रोल किया जा रहा है।

एक्ट्रेस को समझा सीएम की बेटी
दरअसल, चित्रांशी रावत भी उत्तराखंड की ही हैं। उन्हें ज्यादातर लोग फिल्म 'चक दे इंडिया' के कारण जानते हैं। शाहरुख खान इसमें लीड रोल में थे और चित्रांशी ने हॉकी प्लेयर कोमल चौटाला का रोल निभाया था। उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। लेकिन सीएम तीरथ सिंह रावत के बयान के बाद सोशल मीडिया पर चित्रांशी की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह फटी जींस पहने नजर आ रही हैं। लोगों ने उन्हें तीरथ सिंह रावत की बेटी समझ ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, असल में दोनों का आपस में कोई रिश्ता नहीं है।

यूजर्स ने किया ट्रोल
राजेश सिंह नाम के एक यूजर ने चित्रांशी की फोटोज़ शेयर करते हुए लिखा, "यह तब है जब इनकी बेटी चित्रांशी रावत एक एक्ट्रेस हैं। चक दे इंडिया की कोमल चौटाला। चलिए देश को आखिरकार एक ऐसा मुख्यमंत्री मिल ही गया, जो प्लेन में महिला को नीचे से ऊपर तक देखता है। उसके घुटनों के फटे कपड़े देखता है। उस पर राय बनाता है और सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी भी कर देता है। उसे तकलीफ फटे घुटने से नहीं उसे तकलीफ है वह महिला एनजीओ चलाती है। इससे भी ज्यादा तकलीफ उस महिला के पति जेएनयू में पढ़ाते हैं। यहां सवाल जेएनयू का है जो कि इनके आंखों की किरकिरी है।" ऐसे ही कई कमेंट्स हैं, जिसमें चित्रांशी को तीरथ सिंह रावत की बेटी बताया जा रहा है।

चित्रांशी ने दूर की गलतफहमी
अब आपको बताते हैं कि लोगों को ऐसी गलतफहमी क्यों हुई? दरअसल, चित्रांशी के पिता का नाम भी तीरथ सिंह रावत है। ऐसे में लोगों को लगा कि वह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की बेटी हैं। फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चित्रांशी ने एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'फटी हुई जींस में मेरी एक फोटो वायरल हो रही है। लोग दावा कर रहे हैं कि मैं उत्तराखंड के सीएम की बेटी हूं। ये सच है कि मेरे पिता का नाम भी तीरथ सिंह रावत है लेकिन ये महज एक संयोग है। मेरा सीएम से कोई रिश्ता नहीं है।'

बवाल के बाद मांगी माफी
बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत के बयान के बाद काफी हंगामा हुआ। जिसके बाद उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय मूल्य और संस्कृति को केंद्र में रखते हुए टिप्पणी की थी। उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था। अगर मेरे बयान से किसी की भावनाएं आहत होती हैं तो मैं इसके लिए क्षमा मांगता हूं। हर व्यक्ति अपने पसंद के कपड़े पहनने के लिए आजाद है।

Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई