बॉलीवुड

नेहा कक्कड़ की शादी में Urvashi Rautela ने पहना 55 लाख का लहंगा, अब पहनी शुद्ध सोने से बनी ड्रेस

उर्वशी रौतेला ( Urvashi Rautela ) ने हाल ही सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) की शादी में भी महंगा ड्रेस पहना था। इस दौरान पहने गए उनके लहंगे की कीमत 55 लाख रुपए बताई जाती है। अब वह एक ऐसी शाही रानी की ड्रेस में नजर आईं कि इसकी कीमत करोड़ों में है।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2020, 5:29 PM IST
नेहा कक्कड़ की शादी में Urvashi Rautela ने पहना 55 लाख का लहंगा, अब पहनी शुद्ध सोने से बनी ड्रेस
नेहा कक्कड़ की शादी में Urvashi Rautela ने पहना 55 लाख का लहंगा, अब पहनी शुद्ध सोने से बनी ड्रेस

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ( Urvashi Rautela ) फैशन और नए ट्रेंड ट्राई करने में सबसे आगे रहती हैं। अक्सर उनके सोशल मीडिया पर उन्हें नए-नए ड्रेस में देखा जा सकता है। ऐसा करते समय एक्ट्रेस ट्रोल होने की भी चिंता नहीं करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अरब फैशन वीक ( Arab Fashion Week ) की शोस्टापर रहीं। ऐसा पहला मौका है कि जब कोई भारतीय मॉडल-अभिनेत्री अरब फैशन में इस तरह फीचर हुईं। अब उनकी नई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में वह इजिप्ट की प्रसिद्ध रानी क्लियोपेट्रा (Cleopatra) की वेशभूषा में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड नाइट पार्टीज में क्यों नहीं जाते अजय देवगन, अक्षय कुमार और सनी देओल? खुद ने बताए कारण

आउटफिट की कीमत 5 मिलियन US डॉलर
अरब फैशन वीक के दौरान ही उर्वशी स्टारर फर्न अमेटो की एक शॉर्ट फिल्म भी रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने 'इजिप्ट की रानी क्लियोपेट्रा' का किरदार अदा किया। इजिप्ट की रानी के किरदार के लिए उन्होंने ऐसी शाही और कीमती ड्रेस पहनीं कि सुनने वाले अचंभे में पड़ गए। क्लियोपेट्राके इस आउटफिट की कीमत 5 मिलियन US डॉलर यानी कि तकरीबन 37 करोड़ रुपए है।

शुद्ध सोने से बनी है ड्रेस

इस बारे में बात करते हुए यूजेन ग्रुप के संस्थापक और सीईओ जोश यूजेन ने कहा, 'यह हमारे लिए अत्यंत सम्मान की बात है कि भारत की सबसे तेजस्वी महिला और भारत की हमारी पहली सेलिब्रिटी, जो दुबई की होमग्रोन (Homegrown) लक्जरी यात्रा और फैशन मैगजीन एक्सपेडिशन मैगजीन (Xpedition Magazine) का कवर बनीं। उनका पूरा आउटफिट उत्तम सोने से बना है, जिसकी कुल कीमत 5 मिलियन US डॉलर यानी लगभग 37 करोड़ रुपये है। यह एक सुपरस्टार के लिए फिट है जो कि वह है। वह एक गोल्डन हार्ट वाली मेरी एक अच्छी दोस्त हैं।'

55 लाख रुपए का लहंगा

उर्वशी ने हाल ही सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) की शादी में भी महंगा ड्रेस पहना था। इस दौरान पहने गए उनके लहंगे की कीमत 55 लाख रुपए बताई जाती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों उनकी फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' आई थी। वर्जिनिटी को लेकर बनी इस मूवी में गौतम गुलाटी उनके साथ नजर आए थे। जल्द ही वह हिन्दी-तेलुगु फिल्म 'ब्लैक रोज' में नजर आएंगी। इस फिल्म से उनके लुक का पोस्टर पिछले महीने रिलीज किया गया था।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन