
बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ( Vaani Kapoor ) ने रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) और सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) की बॉडी की तारीफ की है।
वाणी ने एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर रणवीर सिंह और सुशांत सिंह राजपूत के लिए कहा, "दोनों स्टार्स की बॉडी सचमुच अच्छी है, मुझे लगता है दोनों स्टार्स मेहनत करने में बराबर हैं"
इंटरव्यू के दौरान वाणी से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो वे थोड़ी कंफ्यूज हो गईं और बोलीं दोनों में से किसी एक को चुनना बहुत ज्यादा मुश्किल है। दोनों स्टार्स की बॉडी भी काफी अच्छी है मुझे लगता है दोनों इस पर काफी मेहनत भी करते हैं।"
बता दें, दोनों एक्टर वाणी कपूर के को एक्टर रह चुके हैं। जहां फिल्म बेफिक्रे में रणवीर और 'शुद्ध देसी रोमांस' में सुशांत सिंह राजपूत को-स्टार रहे हैं। बॉक्स ऑफिस में हिट रही फिल्म वॉर को इंजॉय कर रही वाणी जल्द ही रणबीर कपूर के साथ 'शमशेरा' में नजर आएंगी।