बॉलीवुड

फिल्म साइन करते ही वाणी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी

परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपुत के साथ साल 2016 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से वाणी कपूर ने डेब्यू किया था।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 5:07 PM IST
vaani kapoor
vaani kapoor

परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपुत के साथ साल 2016 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से वाणी कपूर ने डेब्यू किया था। इसके बाद यश राज फिल्म्स के साथ तीन फिल्में साइन कर चुकीं वाणी कपूर ने कहा, 'अभी तक मैं उस स्तर पर नहीं पहुंची हूं। जहां मैं कह सकूं कि मैंने बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।' हाल ही में वाणी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'अभी तक मैंने बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल नहीं किया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम बनाने में किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा और आप बुरे वक्त से कैसे बाहर निकली। कैसे असफलताओं ने उन्हें मजबूत बनाया।

डर का सामना करना चाहिए
29 वर्षीय वाणी ने कहा, 'आपकी जिंदगी में ऐसे कई क्षण आते हैं जब आप उदास होते हैं और रोने लग जाते हैं। तब आप सोचते हैं कि मेरे साथ ही ये सारी चीजें क्यों होती है। हम सिर्फ इंसान हैं। ऐसे क्षण में हमें अपने डर का सामना करना चाहिए ना कि उससे भागना चाहिए। क्योंकि सिर्फ हम ही वो इंसान है जो इस परेशानी से खुद को निकाल सकते हैं और अगर आप ये नहीं करते तो आपके लिए ये कोई और नहीं करेगा।'

मिल चुके हैं कई पुरस्कार
वाणी कपूर को डेब्यू फिल्म में अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट फीमेल डेब्बू अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार मिले थे। बता दें कि इसके बाद उन्होंने 2014 में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के साथ तमिल और तेलुगू की रोमांटिक कॉमेडी 'अका कल्याणम' से एंट्री की जो बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई और मुख्य भूमिका में उनके अभिनय की जमकर तारीफ की गई।

यह मेरे लिए बहुत बड़ा मौका है
साल 2016 में वाणी कपूर, आदित्य चोपड़ा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आईं। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पेरिस में की गई जिसमें वाणी बहुत ग्लैमरस अवतार में दिखी थीं। यश राज फिल्म्स के साथ काम करने को लेकर वाणी ने कहा, 'मैं उनके साथ काम करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं। इसलिए मैं यही कहना चाहती हूं कि यह मेरे लिए बहुत बड़ा मौका है।'

वाणी कहती हैं, 'आप हर प्रोजेक्ट के साथ सिखते हैं जिसका आप हिस्सा होते हैं। प्रत्येक नए प्रोजेक्ट की नई टीम होती है जिससे आपको हमेशा कुछ नया सिखने को मिलता है। जिसे आपने पहले नहीं सीखा और नहीं किया।'

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’