बॉलीवुड

90 साल की उम्र में वैजयंतीमाला को मिला पद्म विभूषण अवार्ड, ये साउथ एक्टर भी हुए सम्मानित

बॉलीवुड की मशहूर और एवरग्रीन एक्ट्रेस वैजयंतीमाला को हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। साथ ही मशहूर साउथ सुपरस्टार को भी सम्मानित किया है।
less than 1 minute read
May 10, 2024
एक्ट्रेस वैजयंतीमाला को मिला पद्म विभूषण अवार्ड
एक्ट्रेस वैजयंतीमाला को मिला पद्म विभूषण अवार्ड

90 साल की उम्र में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस वैजयंतीमाला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। साउथ के फेमस एक्टर चिरंजीवी को भी राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आभार भी जताया है।

राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

सदाबहार एक्ट्रेस वैजयंतीमाला और साउथ के स्टार चिरंजीवी को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। दोनों स्टार्स को यह अवॉर्ड कला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार की शाम राष्ट्रपति भवन में हुए 'नागरिक अलंकरण समारोह-द्वितीय' में साल 2024 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

चिरंजीवी ने किया पोस्ट

राष्ट्रपति ने चिरंजीवी को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया तो अवॉर्ड मिलने पर चिरंजीवी ने खुशी जताते हुए सभी का आभार भी जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘कला प्रेमियों को, उन सभी को जिन्होंने कला के क्षेत्र में मेरा समर्थन किया उनको आभार’।

Updated on:
10 May 2024 09:53 am
Published on:
10 May 2024 09:53 am