बॉलीवुड

स्कॉटलैंड में हो रही इस फिल्म की शूटिंग, मुंह पर मास्क लगाकर वाणी कपूर भी हुई रवाना

स्कॉटलैंड में हो रही इस फिल्म की शूटिंग, मुंह पर मास्क लगाकर वाणी कपूर भी हुई रवाना

less than 1 minute read
Sep 02, 2020
वाणी कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर फिल्म बेल बाटम की शूटिंग के लिए स्कॉटलैंड रवाना हो गई है। दरअसल कोरोना वायरस के चलते इस फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में हो रही है। जहां अक्षय कुमार, हुमा कुरेशी, लारा दत्ता, निर्माता जैकी भगनानी आदि भी स्कॉटलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं।

आपको बता दें कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस वाणी कपूर बुधवार को सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई। उन्होंने लाइट ब्लू शर्ट और ब्लैक पेंट के साथ सुरक्षा के मद्देनजर मास्क भी लगा रखा था। यह फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होने की संभावना है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और वाणी कपूर पति पत्नी के रूप में नजर आएंगे । वही यह जोड़ी पहली बार इस फिल्म में नजर आ रही है। अक्षय कुमार की फिल्म इसी नाम से बनी कन्नड़ फिल्म का रीमेक है। इसकी शूटिंग करीब 10 दिन पहले शुरू हो गई थी। जिसकी जानकारी भी अभिनेता अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर करके दी थी।

Published on:
02 Sept 2020 04:16 pm
Also Read
View All