बॉलीवुड

Miss Diva Universe 2019 का हुआ एलान, लखनऊ की वर्तिका बनी मिस दीवा 2019

Miss Diva Universe 2019 : मिस दीवा 2019 का इंतजार खत्म हो गया है। मिस दीवा 2019 के लिए विनर्स की घोषणा हो चुकी है। लखनऊ की वर्तिका सिंह ( Vartika Singh ) मिस दीवा ( Miss Diva 2019 ) चुनी गईं हैं
less than 1 minute read
Sep 27, 2019
Miss Diva Universe 2019

Miss Diva Universe 2019 : मिस दीवा 2019 का इंतजार खत्म हो गया है। मिस दीवा 2019 ( Miss Diva Universe 2019 ) के लिए विनर्स की घोषणा हो चुकी है। लखनऊ की वर्तिका सिंह ( Vartika Singh ) मिस दीवा चुनी गईं हैं।

बता दें कि मिस दीवा 2019 बनी वर्तिका सिंह का जन्म लखनऊ ( Lucknow ) में हुआ है और बचपन मध्यप्रदेश में बीता है। वर्तिका को मिस फोटोजेनिक का स्पेशल अवार्ड भी मिल चुका है। साथ ही वर्तिका फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

साल 2018 में नेहल चुडासमा ( Nehal Chudasama ) मिस दीवा 2018 ( Miss Diva Universe 2018 ) के लिए चुनी गईं थीं। परंपरा के अनुसार गुरुवार को हुए इवेंट में मिस दीवा 2019 चुने जाने के बाद नेहल ने अपना क्राउन वर्तिका सिंह को दिया।

मिस दीवा 2019 का आगाज गुरुवार को मुंबई में हुआ। कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने इस इवेंट में Guest बनकर शिरकत की। बता दें कि अब मिस दीवा 2019 जीतने वाली वर्तिका अब मिस यूनिवर्स ( Miss Universe 2019 ) प्रतियोग‍िता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Published on:
27 Sept 2019 12:34 pm