शादी के बाद पहली बार नजर आए वरुण धवन और नताशा दलाल अलीबाग से मुंबई के लिए हुए रवाना नताशा का हाथ थामे पति वरुण ने कुछ इस अंदाज में दिया पोज
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) ने 24 जनवरी को सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। अब शादी के बाद पहली बार वरुण अपनी पत्नी नताशा के साथ दिखाई दिए। दरअसल, वरुण अलीबाग से रवाना हो गए हैं और मुंबई पहुंच चुके हैं। दोनों की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। वरुण बोट में बैठने के लिए नताशा का हाथ थाम कर जाते हुए दिखाई दिए।
वरुण और नताशा की फोटो को विरल भयानी ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वरुण ने इस दौरान रेड कलर का कुर्ता पैजामा पहना हुआ था। वहीं नताशा ने व्हाइट कलर का शूट पहना हुआ था।
दोनों का एक वीडियो इंटरटेनमेंट की खबरें देने वाले फीफाफुज ने भी शेयर किया है। वीडियो में वरुण नताशा का हाथ एक सेकेंड के लिए भी छोड़ते नहीं हैं। यहां तक कि नताशा उन्हें एक बार रोकती भी हैं लेकिन वो फिर से अपनी पत्नी का हाथ थाम लेते हैं।
शादी के बाद वरुण और नताशा अब मुंबई पहुंच चुके हैं। अलीबाग से निकलकर दोनों ने पहली बार मीडिया के सामने पोज दिया। नताशा और वरुण की क्यूट जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। बॉलीवुड के एडोरेबेल कपल के तौर पर अब वरुण और नताशा को भी जाना जाएगा।