बॉलीवुड

रियल जिंदगी में जब Varun dhawan का हुआ था भूत से सामना, डर के बीती रात

बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों एक्टर अपने खास अभिनय से लोगों को ऐसे डरा देते है कि रात बीतना मुश्किल हो जाती है लेकिन यदि ये घटना सच में साबित हो जाए तो फिर यह सुनकर रौंगटे खड़े हो जाते हैं।
3 min read
• •
Updated: 27 Jul 2021, 9:01 AM IST
Varun dhawan experienced ghost
Varun dhawan experienced ghost

नई दिल्ली: रील लाइफ में हीरों दिखने वाले और अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित करने वाले जब रीयल लाइफ में मुसीबत में फंसते हैं तो उन्हें भी पसीने छूट जाते हैं। ऐसा ही हुआ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ जब वो एस शूट पर व्यस्त थे। वैसे तो भूत प्रेतों के कई किस्से उन्होंने सुनरखे थे, लेकिन जब वरुण को असल जिंदगी में भूत होने का अहसास हुआ तो उन्हें भी समझ आई हकीकत।

यह बात उन दिनों की है जब वरुण धवन फिल्म 'एबीसीडी 2' (ABCD 2) के लिए यूएस के टूर पर थे। शूटिंग के सिलसिले में जब वे अमेरिका के लास वेगास में स्थित सिनाट्रा सुइट में रुके थे। अमेरिका में इस स्थान को हॉन्टेड प्लेस के तौर पर जाना जाता है। यहां आज भी लोगों का यह मानना है कि मशहूर अमेरिकन सिंगर और एक्टर फ्रेंक सिनाट्रा का भूत इस स्थान पर घूमता है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जब अमेरिकी क्रू मेंबर्स के साथ उस होटल में पहुंचे तो उन्होंने यहां की दस्तान सुनाने को मिली।

खाली समय में वरुण और क्रू मेबर्स के बीच भूतों की बातें होती थीं

वहां रुकने के दौरान वरुण और अमेरिकी क्रू मेंबर्स के बीच अक्सर भूतों पर चर्चा होती थी। मेंमबर्स ने वरुण को बताया कि फ्रेंक सिनाट्रा जब भी लास वेगास किसी काम से आते थे तो वे इसी होटल में रुकते थे, फ्रेंक सिनाट्रा तो इस होटल को अपना दूसरा घर तक मानने लगे थे, यही वजह है कि वे मरने के बाद भी यहां घूमते नज़र आते हैं।

कमरे में आवाजें महसूस की वरुण ने!

दरअसल दिनभर की शूट के बाद एक दिन वरुण थकान की वजह से रेस्ट के लिए अपने कमरे में आए और सोने की कोशिश कर रहे थे, तभी एका-एक कमरे में उन्हें अजीब सा अहसास हुआ, कमरे से कुछ आहट महसूस हुई, कुछ समय पश्चात वहां वरुण ने ऐसा महसूस किया जैसे किसी की गाने की आवाज आ रही हो, कमरे के दरवाजे भी अपने आप खुलने लगे।

दहशत में थे वरुण

एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने उस घटना का अनुभव खुद साझा किया था। उन्होंने अपने डर का खुलासा करते हुए बताया था कि, "मैंने सिर्फ महसूस किया था कि कोई गा रहा था, लेकिन यह सच था या मेरा भ्रम, मैं कुछ भी पक्का नहीं कह सकता, हालांकि, मैं उस समय बहुत डर गया था।"

Updated on:
27 Jul 2021, 9:01 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़