बॉलीवुड

WHAT! वरुण की जुड़वा 2 हुई सेंसर बोर्ड का शिकार..जाने किन जगहों पर लगे हैं CUT!

WHAT! वरुण की जुड़वा 2 हुई सेंसर बोर्ड का शिकार..जाने किन जगहों पर लगे हैं CUT!
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2017, 9:11 AM IST
jacqueline fernandez, varun dhawan and taapsee pannu
jacqueline fernandez, varun dhawan and taapsee pannu

जैसा की हम सब जानते हैं जल्द ही बॅालीवुड के जाने माने कलाकार वरुण धवन की फिल्म जुड़वा 2 बॅाक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के तीनों लीड एक्टर्स वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। जिस हिसाब से फिल्म प्रमोट की जा रही है ऐसा लग रहा है फिल्म वाकई बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। पर ये क्या जुड़वा 2 के रिलीज से पहले ही फिल्म की कास्ट को बड़ा झटका लग गया है।

दरअसल खबर है की जुड़वा 2 में सेंसर बोर्ड ने 5 कट लगाने के आदेश दिए हैं। जी हां आपने बिलकुल ठीक सुना। फिल्म जुड़वा 2 पर सेंसर बोर्ड 5 कट लगाने वाला हैं और फिल्म को यूए सर्टिफिकेट दिया गया है। ये कट्स फिल्म में डबल मीनिंग डायलॉग के चलते लगाए गए हैं। दरअसल फिल्म में कुछ जगह अखरोट, घंटा और दूध जैसे शब्दों का इस्तमाल किया गया हैं, जो वैसे तो ठीक हैं लेकिन किसी दूसरी परिस्थिति में यूज किए गए हैं। इन कट्स को लगाने का मतलब सिर्फ इतना है ताकि बच्चे फिल्म को बिना किसी रुकावट के देख सकें। अब यह तो हम सब जानते है कि वरुण धवन की सबसे ज्यादा फैन-फॉलोइंग बच्चों में हैं तो वो अपने फैंस के लिए 5 कट्स तो झेल ही सकते हैं।

जुड़वा 2 का ट्रेलर है जबरदस्त
बता दें अभी कुछ दिन पहले ही फिल्म जुड़वा 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जुड़वा 2 का ट्रेलर काफी मस्ती भरा है और इसकी कहानी फिल्म जुड़वा की तरह ही है। इस फिल्म में दो भाईयों के बीच एक जैनेटिक कनेक्शन है जिसकी वजह से एक मार खाता है तो दूसरे को लगती है। फिल्म में कॅामेडी का भरपूर तड़का लगाया गया है। सबसे मजेदार बात ये है कि इस फिल्म में टन टना टन और उंची है बिल्डिंग जैसे मशहूर गाने डाले गए हैं जो की पहली फिल्म की याद दिलाते हैं।

सलमान की होगें स्पेशल गेस्ट
जैसा की हम सब जानते है, फिल्म जुड़वा 2 दरअसल सलमान की फिल्म जुड़वा का रीमेक है। और सलमान की फिल्म में भला सलमान ना नजर आए एसा तो हो ही नहीं सकता। जी बिलकुल फिल्म जुड़वा के रीमेक में सलमान खान एक गेस्ट एन्ट्री लेंगे।

उम्मीद करते हैं कि जुड़वा 2 भी फिल्म जुड़वा की तरह बॅाक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाए।

Published on: