Varun Dhawan to rent Hrithik Roshan House: वरुण धवन की पत्नी नताशा ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है ऐसे में एक्टर ने बड़ा कदम उठाया है।
Varun Dhawan to rent Hrithik Roshan House: 'कृष 4' के एक्टर ऋतिक रोशन और वरुण धवन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कि वरुण धवन नया घर ढूंढ रहे हैं, पर वह घर खरीदने के लिए नहीं बल्कि रेंट पर लेना चाहते हैं। एक्टर ने पत्नी और बेटी के साथ किराए के घर में रहने का फैसला किया है। ऐसे में एक्टर को घर मिल भी गया है। इसके पीछे एक बड़ी वजह सामने आ रही है।
एक रिपोर्ट के आधार पर बताया है कि वरुण धवन को मुंबई के शानदार एरिया में घर पसंद आ गया है और उन्होंने सी-फेसिंग अपार्टमेंट रेंट पर ले लिया है। यह अपार्टमेंट किसी और का नहीं बल्कि ऋतिक रोशन का है। इसी बिल्डिंग में अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला भी रहते हैं। इस तरह दोनों वरुण धवन के पड़ोसी होने वाले हैं। फिलहाल, वरुण धवन जुहू में खुद के अपार्टमेंट में रहते हैं, जिसे उन्होंने साल 2017 खरीदा था। अब खबर है कि वह बेटी जिस घर में वरुण रह रहे हैं वह घर बेटी के लिए छोटा है और वह अपनी नन्ही परी को सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रखना चाहते हैं।
वरुण धवन की बेटी का जन्म 3 जून को हुआ था। एक्टर के पिता डेविड धवन ने फैंस को ये गुड न्यूज दी और कहा था कि घर लक्ष्मी आई हैं। अब जल्द एक्टर पत्नी और बेटी संग 'कृष 4' एक्टर के घर शिफ्ट होंगे।