बॉलीवुड

फेमस यू-ट्यूबर दानिश जेहन से इंस्पायर्ड है वरुण धवन का ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ में LOOK, दो साल पहले हो गई थी मौत

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में वरुण धवन के लुक ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
2 min read
varun_danish_.jpeg

नई दिल्ली: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में वरुण धवन के लुक ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अब उनके लुक को लेकर खुलासा हुआ है कि वरुण धवन ( Varun Dhawan) के किरदार का लुक दिवगंत सोशल मीडिया स्टार दानिश से प्रेरित है। इसकी जानकारी खुद वरुण धवन ने दी है। हाल ही में वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका लुक दानिश जेहन से प्रेरित है।

तस्वीर शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा- "स्ट्रीटडांसर में हैंडसम दानिश से साहेज का लुक प्रेरित था. दानिश अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह जहां भी हैं अच्छे स्थान में हैं और कई लोग उनसे प्यार करते हैं। इसलिए मुझे लगा कि लोगों को यह जानना चाहिए कि उसने हमें भी प्रेरित किया। रेमो डीसूजा सर ने इस लुक की सलाह दी और आलिम हकीम भाई ने इसे बखूबी कर दिखाया। प्यार और इज्जत हैशटैग दानिश।"

आपको बता दें कि दानिश बेहद लोकप्रिय यू-ट्यूबर थे, जिन्होंने एस ऑफ़ स्पेस रिएलिटी शो में भी हिस्सा लिया था। 20 दिसम्बर 2018 को दानिश की नवी मुंबई के सायन-पनवेल हाइवे पर दुर्घटना में मौत हो गयी थी। स्ट्रीट डांसर 3 डी रेमो डिसूज़ा की डांस फ्रेंचाइजी एबीसीडी की तीसरी कड़ी है। फ़िल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन लीड रोल में हैं। वहीं नोरा फतेही भी एक अहम किरदार में दिखेंगी। ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज़ होगी।

Updated on:
04 Jan 2020 04:00 pm
Published on:
04 Jan 2020 03:54 pm
Also Read
View All
‘संस्कृति और परंपरा का अपमान’, कृति सेनन के बाद सेलिना जेटली ट्रोल, रक्षाबंधन पर डीप-नेक ब्लाउज पहनने पर भड़के यूजर्स

बेडरूम, जवानी और चमगादड़ जैसे कमेंट्स के बाद, अब कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को कहा ‘बड़ा भाई’, भुलाए सारे गिले-शिकवे

नेपाल त्रासदी पर एकजुट हुआ बॉलीवुड: मनीषा कोइराला ने जताया दुख तो उदित नारायण बोले- तबाही देख रोना आ रहा

‘मुझे उठना है, ठीक होना है’ अमाल मलिक ने फिल्मों से लिया ब्रेक, बताया कारण, बोले- मुझे विदा करो

‘आजकल बिना शादी के भी बच्चे होते है’, अरुणा ईरानी ने नीना गुप्ता का नाम लेकर कही थी ये बात, पुराना बयान हुआ फिर वायरल