बॉलीवुड

Varun Dhawan फिर से करेंगे डेविड धवन के साथ काम, फिल्म के नाम का है सलमान खान से कनेक्शन

Varun Dhawan Next Movie: वरुण धवन की नई मूवी का नाम कन्फर्म हो गया है। इसका सलमान खान से भी है कनेक्शन।
2 min read
• •
Jul 11, 2024
Varun Dhawan Next Movie Title Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Announcement with David Dhawan

Varun Dhawan Next Movie Title: बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन की नई फिल्म का टाइटल फाइनल हो गया है। इस मूवी में वो एक बार फिर से अपने पिता डेविड धवन के साथ काम करते दिखेंगे। इसका सलमान खान से भी है कनेक्शन।

वरुण धवन की नई फिल्म का नाम

इस फिल्म का नाम होगा ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai)। इसमें वो एक बार फिर से अपने पिता के साथ मिलकर फिर धमाल मचाने वाले हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म को रमेश तौरानी बना रहे हैं। सलमान खान की सुपरहिट मूवी बीवी नंबर 1 के गाने पर इसका नाम रखा गया है।

है जवानी तो इश्क होना है की स्टारकास्ट

बताया जा रहा है कि वरुण धवन ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में वरुण के अपोजिट दो अभिनेत्री श्रीलीला और मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। एक मजेदार फैमिली एंटरटेनर होने वाली है, इसमें लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। ये अभी से ही लोग हिट बता रहे हैं।

वरुण धवन और डेविड धवन की मूवीज

डेविड धवन और वरुण धवन इससे पहले ‘जुड़वा 2’, ‘मैं तेरा हीरो’, और ‘कुली नंबर 1’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अगले साल अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Updated on:
11 Jul 2024 04:47 pm
Published on:
11 Jul 2024 04:47 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है