बॉलीवुड

Varun Dhawan की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने, बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखे दूल्हे राजा

वरुण धवन ने शेयर की अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें हल्दी से लथपथ बॉडी को करते दिखे फ्लॉन्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं तस्वीरें

2 min read
Jan 25, 2021
Varun Dhawan haldi ceremony

नई दिल्ली: इस साल की पहली बॉलीवुड की बड़ी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी कर ली है। दोनों ने 24 जनवरी को अलीबाग में सात फेरे लिए। फैंस इस शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में वरुण धवन ने खुद शादी की फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर कीं। अब उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं।

वरुण धवन ने अपनी हल्दी की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। तस्वीरों में उनका कूल अंदाज साफ तौर पर देखा जा सकता है। एक्टर ने अपनी दो तस्वीरें की हैं। पहली तस्वीर में वरुण की पूरी बॉडी पर हल्दी लगी है। वहीं दूसरी फोटो में वरुण अपने दोस्तों के साथ दिख रहे हैं जिसमें सभी ने सफेद रंग की टीशर्ट पहन रखी हैं। खास बात ये है कि वरुण के दोस्तों की टी-शर्ट पर उनकी फिल्मों के कैरेक्टर का नाम लिखा हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, ‘हल्दी हो गई’।

वरुण धवन की हल्दी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनकी पोस्ट पर अब तक 17 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस उन्हें कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।

इससे पहले वरुण ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में वरुण और नताशा एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उनके परिवार वाले उनपर फूल बरसा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दूल्हा-दुल्हन मंडप के सामने सात फेरे लेते नज़र आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैलीं। बॉलीवुड के सभी स्टार्स ने कमेंट पर वरुण को शादी की बधाई दी। बता दें कि वरुण और नताशा ने 24 जनवरी को मुंबई के पास अलीबाग के मेंशन हाउस रिजॉर्ट में शादी की। इस शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

Published on:
25 Jan 2021 05:57 pm
Also Read
View All