शादी के तुरंत बाद नताशा के लिए प्रोटेक्टिव नजर आए वरुण धवन पैपराजी से बोले- धीरे बोले यार वो डर जाएगी पत्नी नताशा का हाथ थामे वरुण ने मीडिया को दिया पोज
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) ने 24 जनवरी को शादी कर ली। दोनों ने पूरी विधि-विधान के साथ सात फेरे लिए और उसके बाद बाहर आकर मीडिया को पोज दिए। इस दौरान वरुण और नताशा बेहद ही खुश नजर आ रहे थे। पैपराजी के लगातार फोटो क्लिक करने और नाम पुकारने के बाद वरुण ने सभी से धीरे बोलने को कहा। शादी के तुरंत बाद वरुण पत्नी नताशा को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आए। मीडिया के कैमरों में देखते हुए वरुण लगातार नताशा का हाथ थामे रहे।
साते फेरे लेने के बाद वरुण और नताशा द मेंशन हाउस के बाहर आए और पोज दिए। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर ढेरों फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। जिसमें से एक वीडियो सबसे ज्यादा सुर्खियां बंटोर रहा है।
इस वीडियो में वरुण पैपराजी की तेज आवाज सुनकर कहते हैं- थोड़ा आराम से, धीरे बोलो यार वो डर जाएगी। इस दौरान वरुण, नताशा का हाथ थामे हुए नजर आए। वरुण और नताशा ने शादी की थीम को बहुत ही सिंपल रखा हुआ था। दोनों ने क्रीम कलर की चुना और सादगी भरे अंदाज में नजर आए। वरुण ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई क्रीम कलर की शेरवानी और नताशा दलाल ने खुद का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना। उसके मैचिंग की जूलरी को उन्होंने कैरी किया था। वहीं बालों को भी सिंपल लुक दिया था। दुल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे।