बॉलीवुड

Happy Birthday : लंबे समय बाद वरुण ने लिया ब्रेक, गर्लफ्रेंड और दोस्तों के साथ यहा मचाएंगे धमाल

करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वरुण ने अब तक..

2 min read
Apr 22, 2019
varun dhawan

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'कलंक' हाल ही में रिलीज हुई है, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पा रही है। वरुण का 24 अप्रेल को अपना बर्थडे है। खबरों के अनुसार वरुण अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड में अपना 32वां बर्थडे सेलीब्रेट करने जा सकते है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन और 'स्ट्रीट डांसर' थ्री डी फिल्म की शूटिंग में बिजी होने के कारण उन्हें लंबे समय से ब्रेक नहीं मिला है। माना जा रहा है कि वह बर्थडे के मौके पर छुट्टियां लेने जा रहे है। वरुण अपने दोस्तों के साथ आज रात की फ्लाइट से थाईलैंड जा सकते है। खबरों की माने तो उनकी गर्लफ्रेंड नताशा भी जा सकती है।

करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वरुण ने अब तक करीब 14 फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिनमें से ज्‍यादातर फिल्में हिट साबित हुई हैं। वरुण की हाल ही में कलंक रिलीज हुई है। इस मूवी में वरुण के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में थे।

Published on:
22 Apr 2019 05:44 pm
Also Read
View All