बॉलीवुड

Dilip Kumar Passes Away: बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे

Dilip Kumar Death: बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग कहे जाने वाले एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने आज सुबह सुबह 7.30 बजे आखिरी सांस ली। दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2021, 8:55 AM IST
Dilip Kumar Passes Away
Dilip Kumar Passes Away

नई दिल्ली। Dilip Kumar Death: बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग कहे जाने वाले दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का आज सुबह 7.30 बजे निधन हो गया है। वो 98 साल के थे। दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत के चलते 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिलीप कुमार काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिलीप कुमार के अचानक यूं चले जाने की खबर उनके पारिवारिक मित्र फैजल फारुखी ने आज ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने लिखा- बहुत भारी दिल से ये कहना पड़ रहा है कि अब दिलीप साब हमारे बीच नहीं रहे।

98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने बुधवार की सुबह 7:30 बजे दुनिया को अलविदा कहा है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पार्कर ने उनके निधन की जानकारी परिवार वालों को दी थी। दिलीप कुमार के अंतिम पलों में उनकी पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो उनके साथ रहीं और उनका खास ख्याल रख रही थीं। सायरा हर पल की खबर सोशल मीडिया के जरिए फैंस कोटभी दे रही थीं।

सायराबानो हर पल दिलिप कुमार के साथ साया की तरह खड़ी रहती थी। और अंतिम समय तक उनका साथ देते मजर आई।

फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा सदमा लगा है। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने इस महान अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, इससे पहले भी दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद 6 जून को उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। पांच दिनों तक चले इलाज के बाद दिलीप कुमार की हालत में सुधार हुआ था, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी और सायरा बानो उन्हें घर ले गई थीं।

Updated on:
7 Jul 2021, 8:55 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब