बॉलीवुड

विक्की कौशल का बड़ा खुलासा, कैटरीना कैफ से पहले ये एक्ट्रेस थीं क्रश

एक अन्य यूजर ने उनसे पूछा कि उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म कौन सी थी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने 'रमन राघव 2.0' का पोस्टर साझा किया।

2 min read
Apr 03, 2020
Vicky Kaushal
Vicky Kaushal

कोरोनो वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत की और साझा किया कि उनकी पहली क्रश बॉलीवुड दिवा माधुरी दीक्षित-नेने हैं। विक्की ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने प्रशंसकों के लिए क्वीज सेशन का आयोजन किया। इस दौरान उनसे एक यूजर ने पूछा कि बॉलीवुड में उनका पहला क्रश कौन है? सवाल के साथ अभिनेता ने माधुरी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

एक अन्य यूजर ने उनसे पूछा कि उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म कौन सी थी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने 'रमन राघव 2.0' का पोस्टर साझा किया। वहीं अन्य ने पूछा कि वक्त कैसा कट रहा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि परिवार के साथ वक्त बिता रहा हूं, इसके अलावा फिल्म और शो देख कर भी वक्त काट रहा हूं, साथ ही मां के साथ योग और दोस्तों के साथ वीडियो कॉल भी करता हूं। आपको बता दे विक्की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ कई बार नजर आ चुके है। मीडिया में दोनों स्टार्स के अफेयर की खबरें भी काफी जोरों पर है। हालांकि अभी तक किसी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

कोरोना वायरस महामारी से जंग के लिए सेलेब्रिटीज लगातार अपना सहयोग दे रहे हैं। इस कड़ी में अब 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फेम विक्की कौशल ने भी अपने हाथ आगे बढ़ाए है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का दान दिया है।

Published on:
03 Apr 2020 03:48 pm