18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विक्की कौशल के छोटे भाई से क्यों टूटा था शरवरी वाघ का रिश्ता? चौंकाने वाला कारण अब आया सामने

Sharvari Wagh-Sunny Kaushal Relationship: अभिनेत्री शरवरी वाघ इन दिनों अपनी फिल्म 'अल्फा' में प्रमोशनल में बिजी हैं। इसी बीच उनकी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा दावा किया गया है।

2 min read
Google source verification
Sharvari Wagh-Sunny Kaushal BreakUp Reason

Sharvari Wagh-Sunny Kaushal BreakUp Reason (सोर्स- IMDb)

Sharvari Wagh-Sunny Kaushal BreakUp Reason: बॉलीवुड में कई रिश्ते कैमरों की चमक के बीच शुरू होते हैं और फिर समय के साथ चुपचाप खत्म भी हो जाते हैं। पिछले कुछ समय से अभिनेत्री शरवरी वाघ और अभिनेता सनी कौशल के अलग होने की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया, लेकिन इंडस्ट्री के गलियारों में उनकी करीबियों की चर्चा लंबे समय तक होती रही। अब एक बार फिर उनके ब्रेकअप को लेकर नई अटकलें सामने आई हैं।

'द फॉरगॉटन आर्मी' की शूटिंग दौरान मुलाकात

कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' के दौरान हुई थी। यहीं से दोस्ती शुरू हुई और धीरे-धीरे रिश्ता मजबूत होता चला गया। लगभग छह साल तक दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया और फैंस भी उन्हें पसंद करने लगे थे। हालांकि, दोनों ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नजरों से दूर रखा।

सनी-शरवरी का अलग-अलग करियर

इस बीच दोनों के करियर की दिशा अलग-अलग होती चली गई। सनी कौशल ने 'गोल्ड', 'शिद्दत', 'चोर निकल के भागा' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में काम कर सराहना जरूर बटोरी, लेकिन वह अपने भाई विक्की कौशल जैसी स्टारडम हासिल नहीं कर सके। दूसरी तरफ शरवरी वाघ ने लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं। 'मुंज्या' और 'महाराज' जैसी फिल्मों ने उन्हें नई पहचान दिलाई और वो तेजी से इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।

सफलता की वजह से टूट गया दोनों का रिश्ता?

इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों के बीच बढ़ती पेशेवर दूरी ने निजी रिश्ते पर भी असर डाला। इंडस्ट्री से जुड़े कुछ सूत्रों के हवाले से ये भी कहा जा रहा है कि अलग-अलग स्तर पर मिल रही सफलता ने रिश्ते में असहजता पैदा कर दी। हालांकि इन दावों की किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

'मैं वापस आऊंगा' में नजर आ रहीं शरवरी

उधर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में शरवरी की जोड़ी वेदांग रैना के साथ दिखाई दी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री चर्चा में रही। इसी के साथ दोनों के बीच अच्छी दोस्ती की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया। दूसरी तरफ वेदांग का नाम पहले खुशी कपूर के साथ जोड़ा जाता रहा है।

फिलहाल शरवरी और सनी कौशल की राहें अलग हो चुकी हैं या नहीं, इस पर दोनों कलाकारों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में ब्रेकअप और नए रिश्ते से जुड़ी तमाम बातें अभी सिर्फ अटकलों और रिपोर्ट्स तक ही सीमित हैं। लेकिन इतना जरूर है कि दोनों सितारों की निजी जिंदगी एक बार फिर बॉलीवुड की चर्चित खबरों में शामिल हो गई है।