
कोलाकाता एयरपोर्ट में अभिनेता श्शाहरुख खान का जो रूप सामने आया, उससे पहले वो ऐसे कभी नहीं नजर आए। असल में किंग खान कोलकाता 23वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने गए थे। इस फेस्टिवल में शाहरुख बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। उनके अलावा काजोल और अमिताभ बच्चन जैसे कई रीजनल सिनेमा जगत के दिग्गज भी फेस्ट में शिरकत करने पहुंचे थे। लेकिन चर्चा में रहे शाहरुख खान। जी नहीं, अपने अभिनय नहीं, बल्कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वजह से वो लाइम लाइट में आ गए। बताया जाता है कि फेस्ट में कुछ देर ही रुके और उसके बाद वो वहां से चल दिए। एयरपोर्ट जाते वक्त खुद ममता बनर्जी ने शाहरुख को एयरपोर्ट तक ड्रॉप किया और कार से उतरने के बाद शाहरुख ने सबसे पहले ममता के पैर छुए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ममता ने शाहरुख को जिस कार से सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट तक डॉप किया, वह कोई लग्जरी कार नहीं थी, बल्कि सेंट्रो कार थी। इस पूरे वाकये को किसी ने शूट कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। उसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स तो शाहरुख की फिरकी भी ले रहे हैं, वो किंग खान से पूछ रहे हैं कि इससे पहले कब इतनी छोटी कार में बैठे थे?
गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही शाहरुख का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें एक एमएलए उन्हें भला-बुरा कह रहा है। इस वीडियो के बाद तो शाहरुख बुरे फंस गए। जी हां, शाहरुख और गौरी खान अब आईटी के रडार पर हैं। दरअसल, एक्टर और उनकी वाइफ पर अलीबाग में खेती की जमीन पर आलीशान बंगले बनाने के लिए धोखाधड़ी से ज्यादा जमीन हासिल करने की शिकायत दर्ज करायी गई है। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, ये शिकायत मुंबई के अलीबाग स्थित एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दर्ज कराई है। शिकायत में देजा वु फाम्र्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीईओ, कुछ अन्य अज्ञात लोग और नौकरशाहों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करायी गई है।
बहरहाल, शाहरुख खान इन दिनों फिल्मकार आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ अहम किरदारों में नजर आने वाली हैं। बता दें कि इससे पहले ये तीनों फिल्म 'जब तक है जान' में भी साथ दिखाई दे चुके हैं। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख बौने ब्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा वो 'डॉन 3' का लेकर भी चर्चा हैं।