बॉलीवुड

विद्या बालन बनीं इस मशहूर फर्म की ब्रांड एंबेसडर, अब इस रूप में करेंगी जरूरतमंदों की मदद

एक्ट्रेस विद्या बालन को स्टेहैप्पी फार्मेसी ने अपने दूसरे ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना है।

2 min read
Aug 11, 2018
Vidya Balan become brand ambassador of stay happy Pharmacy

बॅालीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन को स्टेहैप्पी फार्मेसी ने अपने दूसरे ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना है। स्टेहैप्पी फार्मेसी दरअसल दवाओं को उचित कीमत पर उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। फिल्म 'तुम्हारी सुलु' से मशहूर हुई एक्ट्रेस इसी कारण एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं।

हाल में जब इस बारे में विद्या से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा, ' मैं स्टेहैप्पी फार्मेसी परिवार का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। हर किसी को उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं प्रदान करने की उनकी पहल एक नेक काम है। यह देखना और एक ऐसी टीम का हिस्सा बनना अच्छा लग रहा है जो उन हजारों लोगों को बुनियादी चिकित्सा प्रदान करने के लिए समर्पित है, जो दवाओं की उपलब्धता न होने के कारण अपनी जिंदगी खो देते हैं।'

इसी के साथ स्टेहैप्पी फार्मेसी के प्रबंध निदेशक डॉ. सुजीत पॉल ने विद्या को लेकर कहा कि,' विद्या बालन जैसी हस्ती का जुड़ना हमारे लिए खुशी की बात है। हमारा उद्देश्य दवाओं को उचित कीमत पर उपलब्ध कराना है।'

स्टेहैप्पी की प्रोजेक्ट हेड आरुषि जैन ने कहा कि,' स्टेहैप्पी के चहरे के रूप में विद्या को पाकर हम गर्व महसूस कर रहे हैं। '

ये भी पढ़ें

क्या विद्या बालन प्रेग्नेंट हैं? इस वीडियो को देख कुछ ऐसा आया लोगों का रिएक्शन
Updated on:
11 Aug 2018 12:53 pm
Published on:
11 Aug 2018 10:29 am
Also Read
View All