
नई दिल्ली | एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jamwal) का आज यानी 10 दिसंबर को जन्मदिन होता है। हाल ही में विद्युत की रिलीज़ हुई फिल्म कमांडो २ ने बॉक्सऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। विद्युत अपनी बेहतरीन मार्शल आर्ट और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मार्शल आर्ट की डिग्री ली उसके बाद मॉडलिंग करना शुरु की और यहीं से वो बॉलीवुड के क्शन हीरो बन गए। रिसेन्टली विद्युत की एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर खबर आई है कि वो जल्द ही शादी करने वाली हैं।
हिंदी फिल्मों के अलावा विद्युत जामवाल Vidyut Jamwal) ने मिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। विद्युत ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म फोर्स से की थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का अवार्ड भी दिया गया था। विद्युत स्टेनली का डिब्बा, कमांडो, बुलेट राजा, कामांडो 2 और बादशाहो जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा विद्युत की पर्सनल लाइफ भी एक समय काफी चर्चा का विषय बनी थी। विद्युत का गर्लफ्रेंड मोना सिंह से ब्रेकअप ने तहलका मचा दिया था। दरअसल दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे थे तभी मोना सिंह का एक डॉक्टर्ड MMS वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गईं।
विद्युत जामवाल ने मोना सिंह (Mona Singh) से दूरियां बना ली और दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि इसके बाद भी दोनों को कई जगह साथ स्पॉट किया गया। जिससे ये अंदाजा लगाया जाता रहा कि इनके रिश्ते सुधर सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विद्युत ने ब्रेकअप के बाद अभी तक शादी नहीं की है। मोना का हाल भी अभी तक कुछ ऐसा ही रहा। लेेकिन अब खबर है कि जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभी तक ये सामने नहीं आया है कि वो किस शख्स से मैरिज करने वाली हैं।