साउथ सिनेमा के विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों खबरों में बने हुए हैं। खबरों में आने का कारण उनकी कोई नई फिल्म नहीं बल्कि शादी है। हालांकि अब विजय देवरकोंडा ने इस खबर को सुनने के बाद प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने ट्विटर पर इन खबरों के पीछे की सच्चाई बताई है। चलिए जानते हैं इन खबरों के पीछे का सच।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिलेशनशिप से बात शादी तक चली गई। बताया जा रहा था कि दोनों इस साल के अंत तक सात फेरे लेंगे। लेकिन इन अफवाहों पर अब खुद ऐक्टर विजय ने विराम लगा दिया है। उन्होंने इसका खंडन कर दिया है। साथ ही सारी खबरों को सिर्फ बकवास बताया है। उनका ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन फैंस दोनो की शादी की बात सुनकर काफी खुश थे।
विजय देवरकोंडा ने एक ट्वीट किया हैं। जिसमें उन्होंने लिखा हैं- हमेशा की तरह बकवास है। क्या हमें इन खबरों से प्यार नहीं हो गया है। हालांकि, ऐक्ट्रेस की तरह से अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। रश्मिका मंदाना को 'नेशनल क्रश' कहा जाता है। कुछ दिनों पहले उन्हें विजय संग डेट पर जाते देखा गया था। दोनो के अफेयर के चर्चे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस दोनो को साथ में देखना पंसद करते हैं। दोनो अक्सर साथ में दिख जाते हैं।
दोनों ने दो फिल्मों में साथ काम किया है। इनका नाम 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' है। दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस का खूब प्यार मिला है। इसके बाद से ही अक्सर उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया। फैंस को लगता हैं कि दोनो रिलेशनशिप में हैं और मीडिया और फैंस को अपने रिलेशनशिप को छुपा कर रखा हैं।दोनों की केमेस्टी काफी पंसद की जा रही हैं। लेकिन फिल्हल के लिए विजय देवरकोंडा ने इसे खबर को बकवास बता दिया हैं।