बॉलीवुड

रोडीज विनर का आरोप, विकास गुप्ता मांगते थे प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें, मसाज करने के लिए बुलाते थे घर

विकास गुप्ता इन दिनों बिग बॉस 14 में आ रहे हैं नजर रोडीज विनर विकास खोखर ने लगाए गंभीर आरोप
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2021, 11:49 PM IST
vikas_gupta.jpg
Vikas Gupta

नई दिल्ली: टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता (Vikas Gupta) इन दिनों 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस शो में एक चैलेंजर के रूप में एंट्री ली है। शो में आने के बाद से ही विकास अपने पर्सनल मुद्दों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। अर्शी खान को कई बार ये कहते हुए देखा गया है कि विकास अपने ही परिवार की बुराई करते हैं। अर्शी ने एक बार कहा था कि जो अपनी मां का नहीं हो सका वो किसी और का क्या होगा। इसके साथ ही विकास पर एक्टर्स का करियर खराब करने के भी आरोप लग चुके हैं।

इस बीच रोडीज विनर रह चुके विकास खोखर ने विकास गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विकास अपनी सेक्सुअल डिजायर के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनका आरोप है कि विकास गुप्ता ने उनसे उनकी प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें मांगी।

नवभारत टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में विकास खोखर ने बताया कि विकास गुप्ता अपनी सेक्सुअल डिजायर को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। वह बिग बॉस में इमोशनल ड्रामा करके लोगों का समर्थन हासिल करना चाहते हैं। विकास खोखर ने कहा कि यह विकास के कर्मों का ही फल है कि वह शो में रो पड़ते हैं।

इसके बाद विकास खोखर ने कहा कि विकास गुप्ता अक्सर उन्हें फोन करके घर पर बुलाते थे, मसाज करने के लिए। मसाज करने से मना करने पर विकास उन्हें अलग-अलग तरीके से अप्रोच करते थे। इसके आगे उन्होंने कहा कि विकास गुप्ता उनसे उनकी प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें मांगा करते थे। विकास खोखर के इस खुलासे हर कोई हैरान है। देखना ये होगा कि बिग बॉस शो से निकलने के बाद विकास गुप्ता इस पर क्या रिएक्ट करते हैं।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा