बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस से गुपचुप तरीके से सगाई कर चुके हैं विक्रांत मेसी, कहा- इसी साल करूंगा शादी

विक्रांत मैसी ( vikrant massey ) जल्द ही फिल्म 'छपाक' ( chhapaak ) में नजर आएंगे।
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2020, 10:34 AM IST
इस एक्ट्रेस से गुपचुप तरीके से सगाई कर चुके हैं विक्रांत मेसी, कहा- इसी साल करूंगा शादी
इस एक्ट्रेस से गुपचुप तरीके से सगाई कर चुके हैं विक्रांत मेसी, कहा- इसी साल करूंगा शादी

बॅालीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ( Vikrant Massey ) जल्द ही फिल्म 'छपाक' ( Chhapaak ) में नजर आएंगे। इसमें विक्रांत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) के अपोजिट दिखाई देंगे। इन दिनों एक्टर फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे 2020 में अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी कर सकते हैं।

गुपचुप तरीके से की रोका सेरेमनी

गौरतलब है कि दोनों साल 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आए दिन स्टार्स अपने इंस्टाग्राम हैंडल्स पर क्यूट फोटोज शेयर करते रहते हैं। कपल ने कुछ हफ्तों पहले ही सगाई की है। यह रोका सेरेमनी में गुपचुप तरीके से की गई।

विक्रांत कहते हैं कि मुझे लगता है कि सही समय पर इस बारे में बात करनी चाहिए। लेकिन हां हमने बहुत छोटा प्राइवेट फंक्शन रखा था। इस सेरेमनी में कुछ क्लोज फ्रेंड और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे।

पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं शीतल

अगर शीतल ठाकुर की बात करें तो वह पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। 2017 में आई 'बृज मोहन अमर रहे' में एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वे विनय पाठक के साथ पुनीत प्रकाश निर्देशित फिल्म 'दिलफिरे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं विक्रांत इस साल दो फिल्में 'गिन्नी वेड्स सनी', 'हसीन दिलरुबा' में नजर आएंगे। स्टार की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

Published on: