बॉलीवुड

Love Story मूवी लवर्स के लिए गुड न्यूज, विक्रांत-शनाया की अनोखी प्रेम कहानी ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर आउट

Love Story: ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म में पहली बार विक्रांत और शनाया एक साथ नजर आने वाले हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2025, 6:43 PM IST
Aankhon Ki Gustakhiyan Teaser Release
‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर रिलीज (सोर्स: विक्रांत इंस्टाग्राम)

Love Story Movie: अगर आप रोमांटिक फिल्मों के दीवाने हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अभिनेता विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है।

निर्देशक संतोष सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर लगभग 1 मिनट लंबा है, जिसमें एक अनोखी और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी की झलक दिखाई गई है। इसमें दो लोग अचानक मिलते हैं और उनकी खूबसूरत कहानी शुरू होती है। बिना ज्यादा बात किए, इशारों और संगीत के जरिए प्यार गहराता जाता है। डांस के कुछ सीन टीजर को और खास बनाते हैं।

जानें फिल्म की रिलीज डेट

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्टर बुधवार को जारी किया गया, जिसमें दोनों कलाकारों की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

यह फिल्म एक म्यूजिकल प्रेम कहानी है, जो भावनाओं, इशारों और प्यार के जादू को खूबसूरती से पेश करती है। खास बात यह है कि शनाया कपूर इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

हाल ही में फिल्म की प्रोड्यूसर मानसी बागला ने शनाया को लॉन्च करने के अपने फैसले पर खुलकर बात की और बताया कि इस भूमिका के लिए वह एक नए चेहरे की तलाश में थीं, और शनाया उन्हें एकदम परफेक्ट लगीं।

फिल्म की कहानी इस फिल्म से है प्रेरित

‘आंखों की गुस्ताखियां’ की कहानी दो दृष्टिहीन लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आधुनिक समय में प्रेम की सुंदरता और उससे जुड़ी चुनौतियों का अनुभव करते हैं। यह फिल्म लेखक रस्किन बांड की मशहूर कहानी ‘The Eyes Have It’ से प्रेरित है।

बता दें ‘आंखों की गुस्ताखियां’ 11 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा