
सोनम खान की लेटेस्ट शेयर की हुई फोटो सोर्स: सोनम खान इंस्टाग्राम
Sonam Khan Latest Post: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम खान सुर्खियों में हैं। आज से ठीक दो दिन पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया था कि वह लोगों से छिपकर ‘रेड-लाइट एरिया’ में जाती थीं। ये बात उन्होंने 35 साल बीत जाने के बाद बताई।
इस बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक ‘क्रिप्टिक’ पोस्ट शेयर कर तहलका मचा दिया है। उनका लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है। फैंस पोस्ट को लेकर ढेरों कमेंट भी कर रहे हैं। चलिए जानते हैं, इस बार एक्ट्रेस ने ऐसा क्या लिख दिया है?
सोनम खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं किसी भी कहानी में ‘विलेन’ बनना पसंद करूंगी, बशर्ते वह स्क्रिप्टेड और एन्क्रिप्टेड हो…”
ऐसे में अब सवाल ये है कि ‘रेड-लाइट एरिया’ में जाने के खुलासे के बाद एक्ट्रेस ने ऐसा पोस्ट क्यों किया, जिसमें वह शर्त के साथ कह रही हैं: मैं ‘विलेन’ बनना पसंद करूंगी लेकिन कहानी या तो स्क्रिप्टेड या फिर एन्क्रिप्टेड।
पोस्ट में उन्होंने अपनी एक ही फोटो के कई वर्जन शेयर किए हैं। पहले वाले फोटो में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन जैसे-जैसे आप फोटो आगे स्क्रॉल करके देखेंगे तो एक्ट्रेस की तस्वीर ‘ब्लर’ और अधिक होती दिखाई देगी।
एक यूजर ने फोटो को देखकर कमेंट में लिखा, “मुझे तो सोनम जी को देख कर लगता है कि ये ओल्ड कब होंगी…उम्र तो बढ़ ही नहीं रही स्किन देख लो, इनकी ब्यूटी देख लो 35 से ये एक साल ज्यादा नहीं लगती, सो गॉर्जियस।”
1989 की फिल्म 'मिट्टी और सोना' के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने 35 साल बाद खुलासा किया कि वह वह छिपकर रेड-लाइट एरिया जाती थीं, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। इसकी वजह भी उन्होंने बताया कि ‘मिट्टी और सोना’ फिल्म में उन्हें एक तवायफ का रोल करना था। लेकिन उनके लिए ये सब कठिन था। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और फिल्म की किरदार में ढ़लने और खुद को साबित करने के लिए वह ‘रेड-लाइट एरिया’ गईं। जहां उन्होंने न सिर्फ वहां की लड़कियों के तौर-तरीके देखीं बल्कि उनमें से कुछ लड़कियों से बात भी की। हालांकि इस दौरान उन्हें डर भी। उन्हें कई बार सिक्योरिटी की चिंता हुई।
एक्ट्रेस ने आगे अपने पोस्ट में बताया था कि उन्हें बिलकुल स्किन कलर का शॉर्ट और स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनकर एक सीन के लिए बोल्ड शॉट देना था, जिसके लिए वह तैयार नहीं थी। उस दौरान वह रोने लगी थीं। सोनम उस वक्त महज 15 या फिर 16 साल की थीं। इस बात का भी जिक्र उन्होंने अपने पोस्ट में किया। फिर उन्होंने उन लड़कियों को देखकर हिम्मत जुताई जब वह रेड-लाइट एरिया गई थीं। उन्होंने आखिरकार मेकअप रूम में घंटों रोने के बाद सेट पर जाकर एक परफेक्ट शॉट दिया।
Updated on:
5 Jun 2025, 3:22 PM IST
Published on:
3 Jun 2025, 8:17 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.