6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रेड-लाइट एरिया’ छिपकर जाती थी बॉलीवुड की ये फेमस एक्ट्रेस, 35 साल बाद सामने आई सच्चाई

Sonam Khan: सोनम खान ने खुलासा किया है कि वह छिपकर रेड-लाइट एरिया जाती थीं, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 1 Jun 2025, 8:14 PM IST

Sonam Khan

सोनम खान ने 1989 की फिल्म 'मिट्टी और सोना' की कुछ तस्वीरें शेयर की.

Sonam Khan: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सोनम खान ने 35 साल बाद खुलासा किया कि वह छिपकर रेड-लाइट एरिया जाती थीं, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा? क्या कोई मजबूरी थी या फिर कुछ और बात थी, आइए जानते हैं।

इंस्टाग्राम पर बताया किस्सा

1989 की फिल्म 'मिट्टी और सोना' के बारे में बात करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने किरदार की कुछ तस्वीरें शेयर की।

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन मेंलिखा, "'मिट्टी और सोना' मेरे दिल के सबसे करीब फिल्म है… इसमें मैंने एक कॉलेज गर्ल और एक तवायफ का रोल निभाया था। हां, ये रोल करना बहुत चुनौतीपूर्ण था। मुझे कॉलेज स्टूडेंट और वेश्यावृत्ति में शामिल लड़की के तौर-तरीकों पर काम करना था। मैं इस फिल्म से कुछ साबित करना चाहती थी, लेकिन कैसे साबित होगा, उस वक्त मुझे खुद भी नहीं पता था।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "लोग मुझे अक्सर 'ग्लैमरस सोनम' के तौर पर जानते थे, जो बेखौफ बिकिनी पहनती थी। इस फिल्म ने मुझे मौका दिया कि मैं अपनी कम लेकिन यादगार 4 साल के फिल्मी करियर में ये साबित कर सकूं कि मैं सिर्फ ग्लैमरस नहीं, बल्कि अच्छी एक्टिंग भी कर सकती हूं।"

उन्होंने बताया कि वह छिपकर रेड-लाइट एरिया जाती थीं, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। वह वहां की लड़कियों के तौर-तरीके देखती थीं।

एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने वहां कुछ लड़कियों से बात भी की। उनसे मिलकर मुझे दुख, डर और सुरक्षा की भावना महसूस हुई।"

एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म की शूटिंग भी काफी घटनाओं से भरी रही।

फूट-फूटकर रोने लगी थीं एक्ट्रेस

सोनम ने आगे बताया, "मुझे याद है कि मुझे एक सीन करना था, जिसमें मुझे स्किन कलर का शॉर्ट, स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनना था। ये ड्रेस ऐसी थी, जैसे मैंने कुछ पहना ही नहीं हो। कैमरे के लेंस और एंगल के लिए यह सीन जरूरी था। पहले तो मैं इसके लिए तैयार थी, मैं फूट-फूटकर रोने लगी और सीन करने से मना कर दिया। उस समय मेरी उम्र सिर्फ 15-16 साल थी।"

एक्ट्रेस ने बताया, "मेकअप रूम में कई बार मनाने के बाद, मैं सेट पर गई और उस सीन को किया। मैंने हिम्मत जुटाई उन लड़कियों से, जिन्हें मैंने कुछ साल पहले रेड-लाइट एरिया में देखा था।"

यह भी पढ़ें: Love Story फिल्मों के हैं शौकीन! मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘सैयारा’ में मिलेगा आशिकी के साथ रोमांस का डबल डोज