6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Love Story फिल्मों के हैं शौकीन! मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘सैयारा’ में मिलेगा आशिकी के साथ रोमांस का डबल डोज

Love Story Movie: 'सैयारा' फिल्म के जरिए यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी एक साथ आए हैं। दोनों ही दिल को छूने वाली लव स्टोरीज बनाने के लिए जाने जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 31 May 2025, 10:03 PM IST

Saiyaara Movie Poster

Saiyaara Movie

Saiyaara Movie: जाने-माने निर्देशक मोहित सूरी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सैयारा’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने इसे एक ऐसी प्रेम कहानी बताया है, जैसी कहानियां उन्होंने बचपन से सुनी और हमेशा पसंद की हैं।

मोहित सूरी को रोमांटिक और म्यूजिकल हिट फिल्मों जैसे ‘जहर’, ‘कलयुग’, ‘वो लम्हे’, ‘आवारापन’ और ‘आशिकी 2’ के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्मों में गहरे इमोशन्स और यादगार संगीत की खास जगह होती है। अब तक वह ‘विशेष फिल्म्स’ बैनर के साथ काम करते आए हैं, लेकिन ‘सैयारा’ उनके करियर की पहली फिल्म है जिसे उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर बनाया है।

‘सैयारा’ के जरिए मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स पहली बार एक साथ आए हैं। दोनों का नाम ही दिल छू लेने वाली प्रेम कहानियों के लिए जाना जाता है। यह फिल्म भी एक भावनात्मक और असरदार लव स्टोरी है, जो दर्शकों के दिलों को छूने का वादा करती है।

इस फिल्म से दो नए चेहरों- आहान पांडे और अनीत पड्डा को लॉन्च किया गया है, जो मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रोमांटिक फिल्में हमेशा खास होती हैं…

फिल्म के बारे में बात करते हुए मोहित सूरी ने कहा, "आप फिल्मों के जरिए बहुत सारी खूबसूरत कहानियां बता सकते हैं, लोगों को अलग-अलग सफर पर ले जा सकते हैं। लेकिन, रोमांटिक फिल्में हमेशा खास होती हैं। 'सैयारा' मेरे लिए उन लव स्टोरीज की तरह है, जिन्हें मैं बचपन से सुनता और पसंद करता आया हूं। मैं खुशकिस्मत हूं कि बहुत से लोगों ने अपने असली प्यार के किस्से मेरे साथ बांटे हैं।"

मोहित सूरी ने आगे कहा, "मैं 'सैयारा' के टीजर को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया से बहुत खुश हूं। मुझे आहान और अनीत के लिए बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने दिल से मेहनत की है, तभी लोग टीजर से इतना जुड़ पा रहे हैं। मैं ये खुशी अपनी पूरी टीम और यशराज फिल्म्स के साथ बांटना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि जब हम प्रमोशन के दौरान 'सैयारा' के प्यार और इमोशन्स के हर रंग को दिखाएंगे, तो लोग इससे और भी जुड़ेंगे।"

यशराज फिल्म्स द्वारा बनाई गई फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: ‘पुष्पा 2’ के रिलीज के इतने दिन बाद रश्मिका ने किए कई खुलासे, पत्रिका से खास बातचीत में ‘पुष्पा’ नाम को लेकर तोड़ी चुप्पी