6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पुष्पा 2’ के रिलीज के इतने दिन बाद रश्मिका ने किए कई खुलासे, पत्रिका से खास बातचीत में ‘पुष्पा’ नाम को लेकर तोड़ी चुप्पी

Pushpa 2 TV Premiere: बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के बाद अब पुष्पा राज का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जी सिनेमा पर शनिवार को होने जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 31 May 2025, 9:50 PM IST

Pushpa 2 The Rule Latest Update

Pushpa 2 The Rule Latest Update

Rashmika Mandanna Pushpa 2: 'पुष्पा 2: द रूल' का डायलॉग है, "पुष्पा सिर्फ एक नाम नहीं है, पुष्पा मतलब ब्रांड है।" यह फ़िल्म भी कुछ इसी तरह की साबित हुई, जिसने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े। बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के बाद अब पुष्पा राज का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर जी सिनेमा पर शनिवार को होने जा रहा है। फिल्म में श्रीवल्ली का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना से पत्रिका की खास बातचीत।

किरदार बना पहचान

"लोग पहले ही मुझे श्रीवल्ली कहने लगे हैं," रश्मिका बताती हैं, "और मुझे ऐसा लगता है कि श्रीवल्ली अब मेरी दूसरी पहचान बन चुकी है, और इससे मैं बहुत ख़ुश हूं। मुझे इस पर बहुत गर्व महसूस होता है, क्योंकि एक एक्टर के लिए सबसे बड़ी बात यही होती है कि लोग उसके काम को पहचानें। मेरे लिए, यह सबसे बड़ी तारीफ है जो एक एक्टर को मिल सकती है। आज जब लोग मुझे श्रीवल्ली कहकर बुलाते हैं, तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है।"

श्रीवल्ली और पुष्पा का रिश्ता

श्रीवल्ली जैसा किरदार निभाना मेरे लिए एक बेहद अच्छा अनुभव रहा, क्योंकि यह किरदार अंदर से मजबूत और भावनात्मक रूप से बहुत गहरा है। 'पुष्पा 2' में उसका सफ़र काफी बदल गया है। वह अब सिर्फ एक सपोर्टिव पत्नी नहीं है, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर आवाज उठाने से भी पीछे नहीं हटती। एक अहम सीन है, जिसमें वह पुष्पा के लिए खड़ी होती है, और यह सिर्फ़ उनके रिश्ते की बात नहीं है, बल्कि उसकी अपनी सोच और हिम्मत की भी बात है। वह पल दिखाता है कि वह कितनी आगे बढ़ चुकी है. और एक एक्टर के तौर पर, उस बदलाव को निभाना मेरे लिए बहुत रिलेटेबल और संतोषजनक रहा।

जथरा वाला सीन बना आइकॉनिक

"मैंने यह सीन पहली बार बड़े पर्दे पर प्रीमियर के दौरान देखा," रश्मिका याद करती हैं, "तब मैं अल्लू अर्जुन सर के बग़ल में बैठी थी. जैसे ही डायलॉग शुरू हुआ, पूरा थिएटर एकदम शांत हो गया, और जैसे ही सीन ख़त्म हुआ, लोग सीटी और ताली बजाने लगे. मैं वहीं बैठी रह गई, और हैरान होकर सोचती रही, 'क्या यह सच में हो रहा है?' हर दिन ऐसा नहीं होता कि किसी एक्ट्रेस को उसकी परफॉर्मेंस पर सीटियां और तालियां मिलें और यह मेरे लिए सब कुछ था।"

दोनों फिल्मों में काम करने का अनुभव

"अल्लू अर्जुन सर के साथ काम करना एक शानदार लर्निंग एक्सपीरियंस रहा," रश्मिका कहती हैं, "वह सेट पर इतनी एनर्जी और कमिटमेंट लेकर आते हैं, जो वाकई बहुत इंस्पायर करता है। उनके किरदार में जो डीटेलिंग और गहराई होती है, उसे देखकर मैंने बहुत कुछ सीखा. उनका पैशन मुझे भी मोटिवेट करता था कि मैं भी एक परफ़ॉर्मर के तौर पर अपना बेस्ट दूं।"

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘हाउसफुल 5’ पर चली सेंसर की कैंची, कार्तिक आर्यन का वीडियो लीक