ट्रेलर में दिखाया गया है की किस तरह एक छोटी सी मासूम बच्ची पीहू की मां घर में बेहोश है।
महज 2-3 साल की एक मासूम सी बच्ची जिसके लिए एक पल में उसी का घर कितना खौफनाक बन जाता है। इस खतरनाक दृश्य को अपनी फिल्म 'पीहू' में दिखाया है निर्देशक विनोद कापरी ने। इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देख एक बार को अच्छे-अच्छों का दिल दहल जाएगा। बता दें कि 'पीहू' की पूरी कहानी एक बच्ची पर आधारित है।
फ्रिज में बंद हुई पीहू:
निर्देशक विनोद कापरी की फिल्म 'पीहू' का ट्रेलर आपको परेशान कर सकता है। ट्रेलर में दिखाया गया है की किस तरह एक छोटी सी मासूम बच्ची पीहू की मां घर में बेहोश है। वहीं वह बच्ची अंजाने में फ्रिज में बंद हो जाती है। गैस जला लेती है। प्रेस को जलता हुआ छोड़ देती है। वह पूरे घर में असुरक्षित घूमती है।
ट्रेलर का आखिरी सीन है दहलाने वाला:
इस ट्रेलर के अंत का सीन काफी सस्पेंस भरा है जो आपको वाकई इस फिल्म को देखने के लिए मजबूर कर देगा। इसमें दिखाते हैं कि बच्ची अपनी गुड़िया को लाने के लिए अपने मकान की बालकनी से नीचे उतरने लगती है। बता दें कि ये फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है। फिल्म में लीड रोल में अभी तक सिर्फ उस बच्ची को ही दिखाया गया है। इससे पहले विनोद की पिछली फिल्म 'मिस टनकपुर हाज़िर हो' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी और उस फिल्म को भी सराहा गया था।
IFFI में चुनी गई फिल्म:
बता दें कि साल 2017 में 'पीहू' अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में ओपनिंग फिल्म के तौर पर चुनी गई थी। फिल्म 'पीहू' दुनिया की पहली फिल्म है, जिसमें सिर्फ एक किरदार है और वो भी महज 2 साल की बच्ची। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव IFFI में चुने जाने से पहले फिल्म 'पीहू' दुनियाभर के कई नामी फिल्म फेस्टिवल्स में अपना जलवा बिखेर चुकी है।