विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता के बेटे हैं साक्षी खन्ना साक्षी खन्ना मीडिया से भी दूर रहते हैं
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे विनोद खन्ना के बारे में बात करे तो उन्होनें अपने किरदार से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया है आज वो भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हो, पर उनकी अनगिनत फिल्में उन्हें आज भी हमारे बीच होने का एहसास कराती है। विनोद खन्ना की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उनके बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना को हर कोई जानता है लेकिन क्या आप उनके तीसरे बेटे साक्षी खन्ना के बारे में जानते है? शायद ही बहुत कम लोग जानते होगें। अभी लोग उनके बारे में जानने की कोशिश करते इससे पहले ही यह खबर सुनने को आ रही है कि वो भी अपने पिता की राह में चलते हुए अध्यात्म की ओर जा रहे हैं। साक्षी खन्ना ने भी अपने पिता विनोद खन्ना की तरह अध्यात्म की राह चुनने का फैसला किया है। साक्षी खन्ना ने ओशो इंटरनेशनल जॉइन कर लिया है, हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
आपतो बता दें कि विनोद खन्ना जब फिल्मों में काफी शोहरत हासिल कर रहे थे तभी उन्होनें आध्यामिक गुरु ओशो की शरण में जाने का फैसला लेकर सबको चौका दिया था। और अपना पूरा झुकाव अध्यात्म की ओर कर लिया था। अब जानकारी ये आ रही है कि विनोद खन्ना के बेटे साक्षी भी अध्यात्म की ओर जा रहे हैं। हालांकि अभी तक खबर की पुष्टि होना बाकी है।
साक्षी खन्ना, विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता के बेटे हैं। कुछ साल पहले साक्षी खन्ना को लेकर खबरें आई थीं कि वो बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साक्षी खन्ना मीडिया से भी दूर रहते हैं, जबकि उनके दूसरे बेटे अक्षय खन्ना फिल्मों में काम कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय खन्ना की फिल्म सेक्शन 375 रिलीज हुई थी।