बॉलीवुड

Virat Anushka Baby Boy: विराट अनुष्का ने बेटे का नाम क्यों रखा ‘अकाय’, जानें क्या है इसका मतलब

Akaay Name Meaning: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने बच्चे का नाम ‘अकाय’ (Akaay) रखा है। क्या आपको इसका मतलब पता है? आइए जानते हैं अकाय की मीनिंग क्या होती है…

less than 1 minute read
Feb 20, 2024
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बने बेटे के माता-पिता।

Virat Anushka Baby Boy Akaay Name Meaning: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) बेबी ब्वॉय के पैरेंट बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बारे में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। अनुष्का ने बताया कि उनके परिवार में नन्हा मेहमान 15 फरवरी को ही आ गया था। विराट और अनुष्का ने अपने बच्चे का नाम ‘अकाय’ (Akaay) रखा है। आइए जानते हैं इस नाम का मतलब क्या होता है?

विराट और अनुष्का के बेट के नाम को लेकर दो मत हैं पहला मत है जो संस्कृत शब्द बताता है 'अकाय' को, जिसका मतलब होता है 'निराकार' जिसका कोई आकार ना हो। दूसरा मत कहता है कि ‘अकाय’ एक तुर्किश ओरिजिन का शब्द है। यह एक जेंडर न्यूट्रल शब्द है। ‘अकाय’ का अर्थ होता है ‘शाइनिंग मून’ (Shining Moon) यानी की चमकता हुआ चांद।


अनुष्का शर्मा के बच्चे के जन्म के बाद बी-टाउन में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बॉलीवुड सेलिब्रिटिज उन्हें बधाई दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर आलिया भट्ट, काजल अग्रवाल, मौनी रॉय, नेहा धूपिया, दिया मिर्जा और अन्य सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर बधाई दी है।

Updated on:
20 Feb 2024 10:24 pm
Published on:
20 Feb 2024 10:16 pm
Also Read
View All