बॉलीवुड

स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मनाने पहुंचे विराट-अनुष्का, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ निकली विंटर वेकेशन पर पोज देते हुए दोनों की तस्वीरें सामने आई है
1 minute read
virat-anushka_fin.jpg

नई दिल्ली। जैसे जैसे नया साल नजदीक आ रहा है लोग इस नये साल को सेलिब्रेट करने के लिये बाहर जाने का प्लान बना रहे है ऐसे ही इस ठंड का भरपूर मजा उठाने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ विंटर वेकेशन मनाने के लिए स्विट्जरलैंड पहुचीं हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों पर सूरज की रोशनी में पोज देते हुए दोनों की तस्वीरें सामने आई है। विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीरें साझा की है।

सफेद रंग की बर्फीली चादरों के बीच विराट गहरे रंग के गर्म कपड़ों में जहां नजर आ रहे हैं, तो वहीं अनुष्का शर्मा ब्राइट ऑरेंज रंग के गर्म सूट में दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में यह कपल काफी खूबसूरत लग रहा है। ये स्टार कपल स्व‍िट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहा है। ये तस्वीरें उस शहर की हैं।

View this post on Instagram

❄️⛷😃

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

बैसे अनुष्का शर्मा के बारे में बात करें तो वह अपने बिजी शेड्यूल होने के बावजूद पति के सगं हर साथ क्वालिटी टाइम को बिताने से नहीं चूकती। पिछली बार दोनों ने भूटान ट्र‍िप के मजे लिए थे। भूटान ट्र‍िप से दोनों की तस्वीरों ने काफी चर्चा बटोरी थीं। इस दौरान अनुष्का ने वहां की खूबसूरती, शांति और प्राकृतिक नजारों की तस्वीरें साझा की थी।

विराट कोहली ने अनुष्का की यह चीज है पसंद

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने अनुष्का की सबसे मनपसंद फिल्म का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उन्हें करण जौहर निर्देशित फिल्म ऐ दिल है मुश्क‍िल देखना बहुत पसंद है। इसमें अनुष्का का कैरेक्टर हमेशा उनका फेवरेट रहेगा।

वहीं अनुष्का शर्मा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। उन्हें पिछली बार शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था।

Updated on:
29 Dec 2019 02:38 pm
Published on:
29 Dec 2019 02:38 pm