अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही बाढ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई और उन्होंने अन्य लोेगों से भी मदद की अपील की थी। अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) मदद के लिए आगे आए हैं...
देश एक तरफ कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। वही मॉनसून के सीजन में बिहार (Bihar )और असम (Assam) कोरोना के साथ बाढ़ जैसी मुसीबत का सामना भी कर रहा है। बाढ़ से कई लोग बेघर हो गए और रोजगार का भी जबरदस्त नुकसान हो रहा है। ऐसे में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही बाढ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई और उन्होंने अन्य लोेगों से भी मदद की अपील की थी। अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने बाढ़ राहत के लिए काम कर रही तीन संस्थाओं को दान दिया है।
इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'हमारा देश इस वक्त कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है, इस बीच बिहार और असम के लोग बाढ़ से भी जूझ रहे हैं, इससे कई लोगों की जिंदगी पर बुरा असर पड़ा है। हम बिहार और असम के लोगों के लिए प्रार्थना करते रहेंगे। हम दोनों ने शपथ ली है कि हम जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे, इन तीन संस्थाओँ की मदद करते हुए, जो बाढ़ पीड़ितों के लिए शानदार काम कर रहे हैं।' इस पोस्ट में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए आगे लिखा कि-'अगर आपको भी सही लगे तो आप भी इन संस्थाओं के जरिए इन राज्यों के लोगों की मदद कर सकते हैं।'
अनुष्का और विराट कोहली के इस सराहनीय कदम की सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। बात करें अनुष्का के वर्कफ्रंट की तो वे इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और फिल्म प्रोडक्शन पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। हाल ही उनके प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज 'बुलबुल' रिलीज हुई थी, जिसके लिए उन्होंने खूब सराहा गया था।