बॉलीवुड

बेहद हॉट हैं विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल लिटे

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की लड़कियों के बीच काफी दीवानगी है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अनुष्का शर्मा से पहले विराट किसे डेट कर रहे थे।
3 min read
izabelle3.jpg
Virat Kohli ex girlfriend Izabelle

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर करीब 119 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। विराट के क्रिकेट तो करोड़ो दीवाने हैं ही। साथ ही, लड़कियां भी उन पर जान छिड़कती हैं। विराट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की है। लेकिन उनसे पहले वह कई हसीनाओं को डेट कर चुके हैं। जिसमें ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस Izabelle leite का नाम भी शामिल है। दोनों के डेटिंग के किस्से काफी मशहूर थे।

मॉडलिंग की दुनिया में हैं पॉपुलर
उस वक्त विराट की मुलाकात अनुष्का शर्मा से नहीं हुई थी। ऐसे में वह इजाबेल लिटे को डेट कर रहे थे। इजाबेल ब्राजील मूल की है।

मॉडलिंग की दुनिया में वह काफी पॉपुलर हैं। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'तलाश' से की थी।

बॉलीवुड में उनका करियर सफल तो नहीं हो पाया लेकिन विराट के साथ उनका अफेयर काफी चर्चा में था।

विराट से मिलने दिल्ली आया करती थीं
साल 2012 में खबरें आईं कि विराट ब्राजील की एक मॉडल को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक बार सिंगापुर में साथ में शॉपिंग करते हुए भी देखा गया था।

दोनों ने अपना रिलेशनशिप काफी छिपाने की कोशिश की। लेकिन मीडिया से ये छिप नहीं पाया।

इजाबेल के एक दोस्त ने बताया था कि इजाबेल विराट से बहुत प्यार करती थीं। वह उनसे मिलने दिल्ली भी जाया करती थीं।

हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया। साल 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इजाबेल ने एक बार अपने रिश्ते को कंफर्म किया था।

इजाबेल ने किया कंफर्म
एक बार इंटरव्यू में इजाबेल ने विराट के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'हां हम दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। हमारा रिश्ता आपसी सहमति से खत्म हुआ था।'

इजाबेल से ब्रेकअप के बाद विराट की जिंदगी में अनुष्का शर्मा की एंट्री हुई। दोनों की मुलाकात एक शैम्पू एड के दौरान हुई। पहली दोस्ती और फिर प्यार। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2017 में शादी कर ली। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। आज दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम वामिका रखा है।

Published on:
22 May 2021 05:16 pm