
सुनील शेट्टी नहीं देखते दामाद केएल राहुल का लाइव मैच
Suniel Shetty on KL Rahul cricket match stress: बॉलीवुड के 'अन्ना' यानी सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) इन दिनों अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्मों के अलावा सुनील शेट्टी का खेल, खासकर क्रिकेट के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है। बचपन में वह खुद कई खेलों में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आज वे क्रिकेट के अपने अधूरे सपनों को अपने दामाद और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के जरिए पूरा होते देख रहे हैं। ऐसे में उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए वानखेड़े स्टेडियम का एक शॉकिंग किस्सा शेयर किया है। जिसके बाद से वह अंधविश्वास में यकीन करने लगे।
सुनील शेट्टी ने बताया कि वह युवा दिनों में क्रिकेट में आगे इसलिए नहीं बढ़ पाए क्योंकि उस दौर में इस खेल में राजनीति बहुत ज्यादा थी, लेकिन आज IPL ने सब बदल दिया है। अब जब उनका दामाद केएल राहुल मैदान पर होता है, तो उनकी धड़कनें बढ़ जाती हैं। सुनील शेट्टी ने कहा, "जब राहुल खेलता है, तो मैं इतना ज्यादा तनाव में आ जाता हूं कि लाइव मैच देख ही नहीं पाता। मुझे हाइलाइट्स देखना ज्यादा पसंद है। मुझे एक अंधविश्वास भी हो गया है कि जब मैं मैच नहीं देखता, तो वह अच्छा प्रदर्शन करता है। इसलिए मैंने लाइव मैच देखना ही बंद कर दिया है, वरना मैं हर मैच में सबसे आगे बैठकर उसका हौसला बढ़ाता।"
सुमील शेट्टी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का एक मजेदार और तनावपूर्ण किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया, "एक बार मैं और मेरी पत्नी माना स्टेडियम में सबसे आगे बैठे थे। मैच के दौरान जैसे ही मैं माना से बात करने के लिए पीछे मुड़ा, राहुल पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उस घटना के बाद मैं इतना डर गया कि अंदर जाकर बैठ गया और मैच खत्म होने तक बाहर नहीं आया।"
सुनील शेट्टी आगे ने बताया कि वह केएल राहुल को उनके मैच को लेकर कभी कोई सलाह नहीं देते। उन्होंने याद करते हुए कहा, "राहुल कर्नाटक के मंगलौर में खेलते थे, जो मेरे जन्मस्थान से महज तीन किलोमीटर दूर है। मैं शुरू से ही उनके खेल और शैली का एक बहुत बड़ा फैन रहा हूं। लोग मुझसे कहते हैं कि मैंने राहुल को अपने परिवार में शामिल करने के लिए शिद्दत से दुआ मांगी थी।" सुनील ने आगे कहा कि वह और उनकी पत्नी माना, राहुल को कभी दामाद नहीं कहते, बल्कि उन्हें दिल से अपना बेटा मानते हैं।
बता दें, केएल राहुल ने सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से 23 जनवरी, 2023 को खंडाला वाले फार्महाउस में शादी की थी। चार साल की डेटिंग के बाद, इस खूबसूरत जोड़े ने पिछले साल 24 मार्च, 2025 को अपनी पहली संतान, एक प्यारी सी बेटी 'एवाराह' (Evarah) का इस दुनिया में स्वागत किया था।
Published on:
27 Jun 2026 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
