बॉलीवुड

लाइव चैट में विराट कोहली ने किया शादीशुदा जिंदगी का खुलासा, शादी के लिए बनाई नकली ईमेल आईडी

हाल में विराट ने फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री के साथ एक लाइव चैट की। इस दौरान विराट ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताई है।
2 min read
• •
Updated: 18 May 2020, 9:35 AM IST
Virat Kohli Anushka Sharma
Virat Kohli Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक है। जब भी किसी पॉवरफुल कपल की मिसाल दी जाती है तो अनुष्का और विराट का नाम सबसे पहले आता है। लॉकडाउन के चलते इनदिनों दोनों मुंबई में अपने घर पर क्वारंटीन है। इससे पहले एक-दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे। हाल ही में विराट ने अनुष्का को लेकर कई पर्सनल राज खोले है।

हाल में विराट ने फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री के साथ एक लाइव चैट की। इस दौरान विराट ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताई है। विराट ने बताया कि अनुष्का को औपचारिक रूप से कभी प्रपोज नहीं किया था। बल्कि दोनों के बीच अपने आप ही प्यार पनप गया था। लव लाइफ के बारे में बता करते हुए विराट ने कहा, मेरा मानना है कि अगर आप जिंदगी खुलकर जीते हो और प्यार करते हो तो आपके लिए कोई स्पेशल डे और न वेलेंटाइन डे जैसा कुछ होता है। हर दिन वेलेंटाइन डे और स्पेशल हो सकता है।

विराट ने आगे बताया कि हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि हमें ऐसा करने की जरूरत है, हमें पता था कि हम एक-दूसरे से शादी करने जा रहे हैं। हम अपने जीवन को एक साथ शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित थे और चीजें अपने आप होती गईं। शादी क प्लानिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि शादी की योजना के लिए नकली ईमेल आईडी और नामों का इस्तेमाल किया था। बता दें विराट और अनुष्का ने इटली में 11 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे।
अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन तले बनी 'पाताल लोक' 15 मई को रिलीज हो चुकी है और लोगों को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर 'Paatal Lok' को लेकर सामने आ रहे दर्शकों के रिएक्शन से साफ है कि लोगों को यह वेब सीरीज काफी पसंद आ रही है।

Updated on:
18 May 2020, 9:35 AM IST
Published on: