
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पावरफुल कपल्स में से एक हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रियल लाइफ में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है। हाल ही विराट ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर किया जिसमें दोनों खूबसूरत लोकेशन पर नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
विराट ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी के सफर में साथ कदम बढ़ाते हुए और सिर्फ प्यार के दम पर....।' साथ ही उन्होंने अनुष्का को भी टैग किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले ये कपल भूटान छुट्टियों पर था और यह तस्वीर उसी दौरान की है।
उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर, 2017 में इटली के लेक कोमो में हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करे तो अनुष्का फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। वह पिछली बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं।