बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका के साथ शेयर की पहली तस्वीर, विराट कोहली बोले- एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया है

अनुष्का शर्मा ने दिखाई बेटी की पहली झलक विराट कोहली बोले- एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया नामकरण के बाद सेलेब्स दे रहे ढेरों बधाई
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2021, 1:15 PM IST
Virat Kohli and Anushka Sharma with Daughter Vamika
Virat Kohli and Anushka Sharma with Daughter Vamika

नई दिल्ली | अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने बेटी के जन्म के बाद से ही पैपराजी से उनकी बेटी की कोई भी फोटो क्लिक ना करने की रिक्वेस्ट की थी। अब अनुष्का ने खुद अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है। अनुष्का ने पति विराट कोहली और बेटी के साथ पहली तस्वीर साझा की है। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है। अनुष्का और विराट ने बेटी का नाम वामिका (Vamika) रखा है। जिसका मतलब देवी दुर्गा बताया जा रहा है। जैसे ही अनुष्का ने बेटी का नाम बताया उन्हें सेलेब्स ने ढेरों बधाईयां देनी शुरू कर दी हैं। जिसमें सबसे खास पति विराट कोहली का कमेंट है।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी और पति विराट कोहली के साथ पहली फोटो पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में खूबसूरत मैसेज भी लिखा है। विराट ने अनुष्का के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया। इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया है।

विराट के इस कमेंट को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं काजल अग्रवाल, ईशान खट्टर, वाणी कपूर, हार्दिक पांड्या, दीया मिर्जा, मौनी रॉय, नीति मोहन, डायना पैंटे, रकुल प्रीत सिंह और सानिया मिर्जा जैसे सेलेब्स ने अनुष्का-विराट को बेटी के नामकरण पर ढेरों बधाईयां दी हैं।

सोशल मीडिया पर अनुष्का का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि अनुष्का ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें फैल गई थीं कि दोनों ने अनवी नाम रखा है। फैंस ने अनुष्का और विराट का नाम मिलाकर उनकी बेटी का नाम वायरल कर दिया था। हालांकि ये नाम सिर्फ फैंस द्वारा ही बनाया गया था। वहीं अनुष्का के किसी ऐड की फोटो को भी वायरल किया गया था। तस्वीर में अनुष्का किसी बेबी के साथ नजर आ रही थीं। जिसके बाद खुद विराट के भाई विकास ने इस बात को कन्फर्म किया था कि फेक फोटो वायरल हो रही है। उस तस्वीर में दिखने वाला बच्चा अनुष्का का नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब